Afghanistan vs Bangladesh ODI: बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए अफगानिस्तान ने 19 सदस्य टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में अनकैप्ड टॉप ऑर्डर बल्लेबाज सेदिकुल्लाह अटल को शामिल किया गया है। वहीं स्पिनर नूर अहमद की वनडे टीम में वापसी हुई है, जो आखिरी बार इस साल मार्च में खेले थे। इब्राहिब जादरान और मुजीब उर रहमान चोटिल होने के चलते इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। 

Advertisement

इब्राहिम टखने की सर्जरी से उबर रहे हैं, जो हाल ही में इंग्लैंड में हुई थी, जबकि मुजीब अभी भी दाहिने पैर की मोच से उबर रहे हैं।

Advertisement

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुख्य चयनकर्ता अहमद शाह सुलेमानखिल ने कहा, “इब्राहिम ज़द्रान वर्तमान में रिहैब से गुजर रहे हैं और हाल ही में उनकी सर्जरी हुई है। मुजीब उर रहमान भी चल रहे उपचार के कारण उपलब्ध नहीं हैं। हालाँकि, नूर अहमद टीम में वापस आ गए हैं, और हमने सेदिकुल्लाह अटल के रूप में एक होनहार टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज को शामिल किया है, जिन्होंने अपने लगातार बेहतरीन प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है।”

अफगानिस्तान औऱ बांग्लादेश के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज 6, 9 और 11 नवंबर को दुबई में खेली जाएगी। 

बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए अफगानिस्तान टीम

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

अफगानिस्तान टीम: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमत शाह (उपकप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), अब्दुल मलिक, रियाज़ हसन, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, राशिद खान , नांग्याल खरोती, एएम गजनफर, नूर अहमद, फजल हक फारूकी, बिलाल सामी, नवीद जादरान और फरीद अहमद मलिक।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार