Afghanistan vs India 2nd T20 Match Prediction: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला मंगलवार, 15 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:00 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इन दोनों टीमों के बीच मौजूदा टी20 सीरीज का पिछला मुकाबला भी दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया था जहां टीम इंडिया ने महज़ 13.4 ओवर में 157 रनों का लक्ष्य हासिल करके अफगानिस्तान को 7 विकेट से धूल चटाई थी। इस मुकाबले के हीरो अभिषेक शर्मा थे, जिन्होंने 32 गेंदों पर तूफानी अंदाज़ में 82 रन ठोके थे।
AFG vs IND 2nd T20: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - मंगलवार, 15 सितंबर 2025
समय - 07:00 PM IST
वेन्यू - अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
Arun Jaitley Stadium, Delhi Pitch Report
भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। ये एक छोटा ग्राउंड है जिसकी पिच टी20 क्रिकेट में बल्लेबाज़ों के अनुकूल देखने को मिलती है। यहां अच्छी गति और उछाल के कारण बल्लेबाज़ आसानी से अपने शॉट खेल सकते हैं। छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड आक्रामक बल्लेबाज़ी में मददगार साबित होती है।
गौरतलब है कि दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अब तक 21 टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं जिसमें से 15 रन चेज करने वाली टीमों ने जीते हैं। बताते चलें कि यहां टी20 इंटरनेशनल में पहली पारी का औसत स्कोर 149 रन रहा है।
AFG vs IND T20 Head To Head Record
कुल - 10
भारत - 09
अफगानिस्तान - 00
बेनतीजा - 01
AFG vs IND 2nd T20 : Where to Watch?
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर Sony Sports Network पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप इसे OTT प्लेटफॉर्म FanCode app पर भी इन्जॉय कर सकते हो।
AFG vs IND 2nd T20: Player to Watch Out For
भारतीय की टीम से अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और जसप्रीत बुमराह स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर अफगानिस्तान टीम की तो रहमानुल्लाह गुरबाज़, अज़मतुल्लाह ओमरज़ाई और राशिद खान अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
Afghanistan vs India 2nd T20 Probable Playing XI
Afghanistan T20 Probable Playing XI: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, गुलबदीन नायब, दरवेश रसूली, अज़मतुल्लाह ओरमज़ाई, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी/नवीन उल हक।
India T20 Probable Playing XI: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन/वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (उपकप्तान), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर/रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।
Afghanistan vs India Today's Match Prediction
इस टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।
AFG vs IND 2nd T20 Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, AFG vs IND Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, Afghanistan vs India Match Preview
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।