7 जून, देहरादून (CRICKETNMORE)। अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच तीसरा टी- 20 मैच आज खेला जाना है। अफगानिस्तान की टीम दोनों टी- 20 मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाने में सफल रही है। PHOTOS: हार्दिक पांड्या की भाभी पंखुड़ी शर्मा है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें 

Advertisement

ऐसे में आजका मैच बांग्लादेश की टीम अपनी साख बचाने मैदान पर उतरेगी। गौरतलब है कि दोनों टी- 20 में बांग्लादेश की टीम अफगानिस्तान के मुकाबले हर डिपार्टमेंट में फीसड्डी साबित हुई है।

Advertisement

यानि इस मुकाबले में बांग्लादेश की टीम जीतने के लिए एड़ी - चोटी का जोर लगाने वाली है। बांग्लादेश के सामने एक बार फिर से राशिद खान सबसे बड़े खलनायक होंगे।

इस सीरीज में राशिद खान ने अपनी गेंदबाजी से कहर बरपाया है और 7 विकेट चटका चुके हैं। यदि बांग्लादेश की टीम राशिद खान के ये 4 ओवर संभल कर निकाल पाने में सफल रहेगी तभी बात बन पाएगी।

गेंदबाजी के अलावा बल्लेबाजी में भी अफगानिस्तान की टीम शानदार परफॉर्मेंस कर रही है। मोहम्मद शहजाद के साथ - साथ उस्मान घनी, सामीुल्ला शेनवारी, असगर स्टेनिकजई और मोहम्मद नबी अच्छा परफॉर्मेंस कर रहे हैं।

आगे क्लिक करके जाने कहां देख पाएंगे लाइव मैच►

 
Advertisement

बांग्लादेश संभावित प्लेइंग इलेवन

लिटन दास, तमीम इकबाल, सब्बीर रहमान, मुशफिकुर रहीम (डब्ल्यू), महमदुल्लाह, शाकिब अल हसन (कप्तान), सौम्या सरकार, मोसद्देक हुसैन, अबू हैदर रोनी, नाज़मुल इस्लाम, रुबेल हुसैन, मेहदी हसन, अबू जयद, अबुल हसन, सुंदर हक

अफगानिस्तान संभावित प्लेइंग इलेवन

मोहम्मद शहजाद, उस्मान घनी, सामीुल्ला शेनवारी, असगर स्टेनिकजई (कप्तान), मोहम्मद नबी, शफीकुल्ला शफीक, नजीबुल्लाह जद्रान, रशीद खान, करीम जनत, मुजीब उर रहमान, शापूर जद्रान, गुलबदिन नाइब, शारफुद्दीन अशरफ, अफताब आलम, नजीब ताराकाई, दारविश रसूलि, हजरतुल्ला जजाई

आगे क्लिक करके जाने कहां देख पाएंगे लाइव मैच►

 
Advertisement

बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान- लाइव मैच

भारत में आप तीसरे टी- 20 इंटरनेशनल मैच का लाइव मैच You tube पर देख सकते हैं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार