3 अप्रैल। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में पिछले चार मैचों में लगातार हाल झेलने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि आगे हालात बदलने के लिए टीम को अच्छा करने की जरूरत है।

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स ने मंगलवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मैच में बेंगलोर को सात विकेट से हराकर इस सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की है।

कोहली ने मैच के बाद कहा, "हम 15-20 रन पीछे रह गए। मार्कस स्टोयनिस और मोइन अली ने हमें अच्छा स्कोर दिया था। अंत में रन बनाना आसान नहीं था क्योंकि विकेट धीमा थी। हम कई गललियां की और कैच छोड़े।" 

उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट में अभी टीम के पास 10 मैच और बचे हैं जिसमें टीम मजबूती से वापसी कर सकती है। इसके अलावा कप्तान ने आने वाले मैचों में टीम में बदलाव के संकेत भी दिए। 

कोहली ने कहा, "टीम ने अच्छी शुरुआत नहीं की और हालात बहुत खराब हैं। हमें विश्वास रखना होगा कि हालात बदल सकते हैं। हमें भरोसा बनाए रखना होगा। टूर्नामेंट बहुत लंबा नहीं है लिहाजा आपको बेस्ट प्लेइंग इलेवन तय करनी होगा। हम देखेंगे कि टीम में संतुलन कैसे बन सकता है और कैसे हमारे खिलाड़ी मैच जिताऊ प्रदर्शन कर पाते हैं।" 

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार