T20 World Cup 2026, Sri Lanka vs Australia: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया को ट्रेविस हेड और कप्तान मिचेल मार्श ने धमाकेदार शुरुआत दिलाते हुए पहले विकेट के लिए 104 रन की साझेदारी की। हेड ने महज 29 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया, जबकि मार्श ने भी तेजी से पचास पूरा किया, लेकिन ये साझेदारी टूटते ही श्रीलंकाई गेंदबाजों ने शानदार वापसी की और लगातार विकेट चटकाए और ऑस्ट्रेलिया को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया गया।

Advertisement

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 30वां मुकाबला सोमवार (16 फरवरी) को श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड और कप्तान मिचेल मार्श ने ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाते हुए पहले विकेट के लिए 51 गेंदों में 104 रन की शतकीय साझेदारी की। ट्रेविस हेड ने पचास ठोकते हुए 29 गेंदों में 56 रन ठोके, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। मिचेल मार्श ने भी अर्धशतक लगाते हुए 27 गेंदों में 54 रन की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।

हालांकि इस धमाकेदार शुरुआत के बाद श्रीलंका ने शानदार वापसी की। कैमरून ग्रीन (3) और टिम डेविड (6) जल्दी आउट हो गए, जिससे रन गति पर असर पड़ा। जोश इंगलिस (27) और ग्लेन मैक्सवेल (22) ने कुछ रन जोड़े, लेकिन टीम 200 के पार नहीं जा सकी और 20 ओवरों में 181 रन पर सिमट गई।

श्रीलंका की ओर से दुशान हेमंथा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके, जबकि दुष्मंथा चमीरा ने 2 सफलता हासिल की। इसके अलावा कामिंदु मेंडिस, दुनिथ वेलालागे और महेश थीक्षाना ने भी 1-1 सफलता हासिल की।

टीमें इस मैच के लिए
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रत्नायके, दासुन शनाका (कप्तान), कामिन्दु मेंडिस, दुनिथ वेलालागे, दुशान हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, महेश थीक्षाना, मथीशा पथिराना।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), जोश इंगलिस (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, टिम डेविड, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, कूपर कोनोली, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम जाम्पा।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार