मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े में खेले गए मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत को स्लो ओवर रेट की कीमत चुकानी पड़ी। आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के तहत पंत पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगा है। वहीं बाकी टीम के खिलाड़ियों और इम्पैक्ट प्लेयर डेविड मिलर को भी सजा मिली है।

Advertisement

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए मुंबई का ट्रिप किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। पहले तो टीम को 54 रन से हार मिली, और अब कप्तान ऋषभ पंत पर धीमी ओवर गति के चलते 24 लाख रुपये का जुर्माना भी ठोक दिया गया। टीम के बाकी खिलाड़ियों को या तो 6 लाख रुपये या फिर 25% मैच फीस भरनी पड़ेगी, जो भी कम होगा।

Advertisement

मैच की बात करें तो पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया, लेकिन मुंबई के बल्लेबाजों ने उनकी टीम पर जमकर रन बरसाए। सूर्यकुमार यादव और रयान रिकेलटन की फिफ्टी ने मुंबई को 215/7 तक पहुंचाया। जवाब में लखनऊ का टॉप ऑर्डर लड़खड़ा गया और पूरी टीम 161 रन पर ढेर हो गई। जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट लेकर काम तमाम कर दिया।

ऋषभ पंत का खराब फॉर्म भी जारी रहा। इस मैच में वो सिर्फ 4 रन बनाकर लौट गए। उन्होंने विल जैक्स की गेंद पर रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश की और करन शर्मा को आसान कैच थमा दिया। इस सीजन में पंत ने अब तक सिर्फ 110 रन बनाए हैं और एक ही फिफ्टी उनके नाम है, जो चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आई थी।

Also Read: LIVE Cricket Score

पॉइंट्स टेबल में लखनऊ सुपर जायंट्स 6वें नंबर पर फंसे हुए हैं। अब टीम को 4 मई को धर्मशाला में पंजाब किंग्स से भिड़ना है और फैंस को उम्मीद है कि तब तक कुछ सुधार जरूर देखने को मिलेगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार