पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने एशिया कप 2025 फाइनल में लगातार दूसरा अर्धशतक जड़ा, लेकिन इस बार उनका जश्न देखने लायक रहा। पिछली बार की तरह गन-शॉट वाला इशारा करने के बजाय उन्होंने सीधा बैट उठाकर शांत सेलिब्रेशन किया। दरअसल, भारत की शिकायत के बाद ICC ने उन्हें चेतावनी दी थी और यही वजह रही कि फरहान ने अपने अंदाज़ में बदलाव किया।

Advertisement

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे एशिया कप 2025 फाइनल में पाकिस्तान के ओपनर साहिबजादा फरहान ने एक बार फिर शानदार बल्लेबाज़ी की। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज़ ने महज़ 35 गेंदों पर अपना दूसरा लगातार अर्धशतक पूरा किया। लेकिन खास बात रही उनका सेलिब्रेशन, जहां उन्होंने विवादित गन-शॉट जेस्चर छोड़कर बैट को सीधा उठाकर जश्न मनाया।

Advertisement

VIDEO:

फरहान का गन-शॉट सेलिब्रेशन भारत-पाक मैच के बीच विवाद का कारण बन गया था। दरअसल, हाल ही में दोनों देशों के बीच हुई सैन्य झड़प की पृष्ठभूमि में यह इशारा संवेदनशील माना गया। भारत की शिकायत के बाद ICC ने फरहान को चेतावनी दी और इसी कारण उन्होंने इस बार अलग अंदाज़ में जश्न मनाया।

हालांकि उनकी पारी ज्यादा लंबी नहीं चली। वरुण चक्रवर्ती ने उन्हें 57 रन (38 गेंद) पर तिलक वर्मा के हाथों कैच आउट कराया। इससे पहले फरहान अपनी दमदार बल्लेबाज़ी से पाकिस्तान की पारी को मज़बूती दे चुके थे।

मैच की बात करें तो यह ऐतिहासिक मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप फाइनल का है। टूर्नामेंट के 41 साल के इतिहास में पहली बार दोनों टीमें फाइनल में आमने-सामने आई हैं। भारत ने अब तक सभी मैच जीतकर यहां जगह बनाई, जबकि पाकिस्तान ने संघर्ष के बाद फाइनल का टिकट हासिल किया।

Advertisement

इस बड़े मुकाबले में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर गेंदबाज़ी चुनी। टीम इंडिया ने प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए हैं हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा बाहर हुए, वहीं जसप्रीत बुमराह और शिवम दुबे की वापसी हुई और रिंकू सिंह को पहली बार मौका मिला। पाकिस्तान ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत : अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

Also Read: LIVE Cricket Score

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सईम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार