टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत की जीत के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर पर तीखा तंज कसा है। सिद्धू ने आमिर की उस भविष्यवाणी को लेकर मजाक उड़ाया, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत सेमीफाइनल तक भी नहीं पहुंच पाएगा। सिद्धू ने वीडियो शेयर करते हुए आमिर को “ढोंगी बाबा” तक कह दिया, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisement

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर भारत ने फाइनल में जगह बना ली है। टीम इंडिया की इस जीत के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर पर जोरदार तंज कस दिया।

Advertisement

दरअसल, नॉकआउट मुकाबलों से पहले मोहम्मद आमिर ने भविष्यवाणी की थी कि भारत इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल तक भी नहीं पहुंच पाएगा। आमिर ने यह भी कहा था कि साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज फाइनल में जगह बनाएंगे। हालांकि टूर्नामेंट का परिणाम बिल्कुल अलग निकला और उनकी भविष्यवाणी पूरी तरह गलत साबित हुई।

भारत की इंग्लैंड पर जीत के बाद सिद्धू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने आमिर की भविष्यवाणी पर मजाक उड़ाया। सिद्धू ने कहा कि हमारे पड़ोस में लोगों को फोकी प्रडिक्शन करने का बहुत शौक होता है। अगर उनकी बात सही निकल जाए तो वे उसे बड़ी उपलब्धि बता देते हैं, और अगर गलत हो जाए तो उसे केवल अंदाजा कहकर आगे बढ़ जाते हैं।

सिद्धू ने अपने वीडियो में सीधे तौर पर आमिर को “ढोंगी बाबा” तक कह दिया। उन्होंने कहा कि पहले कहा गया कि भारत सेमीफाइनल तक भी नहीं पहुंचेगा और वेस्टइंडीज व साउथ अफ्रीका आगे जाएंगे। लेकिन जैसे ही संजू सैमसन ने शानदार वापसी की, दोनों टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो गईं।

सिद्धू ने आगे कहा कि खेल में भविष्यवाणियों की कोई खास अहमियत नहीं होती। मुकाबले मैदान पर प्रदर्शन से जीते जाते हैं, न कि बड़े-बड़े दावे करने से।

Advertisement

VIDEO:

Also Read: LIVE Cricket Score

गौरतलब है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान मोहम्मद आमिर अपनी बोल्ड भविष्यवाणियों को लेकर लगातार चर्चा में रहे। वहीं पाकिस्तान की टीम सुपर 8 चरण में ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। अब भारत 8 मार्च को फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ खिताब के लिए मैदान में उतरेगा।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार