वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने बुधवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के 15वें मैच में इंग्लैंड को 30 रन से हराकर टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इंग्लैंड की टीम इस मैच में 197 रनों का पीछा कर रही थी लेकिन वो 30 रन से मैच हार गए। मैच के बाद, इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने माना की उनकी टीम ने कई गलतियां की लेकिन साथ ही उन्होंने नेपाल के खिलाफ जीत के लिए भगवान का शुक्रिया भी अदा किया।

Advertisement

इंग्लैंड ने नेपाल के खिलाफ मैच सिर्फ चार रन से जीता था। सैम करन ने शानदार आखिरी ओवर डालते हुए 10 रन बचाए थे और इंग्लैंड को शर्मनाक हार से बचाया था। अगर इंग्लैंड नेपाल से भी हार जाता, तो वो टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर होने की कगार पर होते। मैच के बाद ब्रूक ने कहा, "भगवान का शुक्र है कि हम उस रात नेपाल के खिलाफ जीत गए, नहीं तो हम मुश्किल स्थिति में होते। लेकिन हम जाहिर तौर पर अगला मैच स्कॉटलैंड और इटली से खेलेंगे और हां, हमें बस वापस जाना है, उन पर अपना होमवर्क करना है और बेसिक्स पर वापस जाना है और देखना है कि हम कैसा करते हैं।"

Advertisement

ब्रूक ने आगे बोलते हुए कहा, "हम निराश नहीं हैं, जैसा कि मैंने एक मिनट पहले कहा था, हमें लगा था कि थोड़ी ओस पड़ेगी और स्पिनर्स को बाद में मदद नहीं मिलेगी। बदकिस्मती से, आज रात ऐसा नहीं हुआ और हां, हम वापस जाकर इस पर सोचेंगे कि आगे किस तरह से आगे बढ़ना है। कुछ दिनों में हमें फिर से खेलना है और हम अच्छी वापसी करने की कोशिश करेंगे।"

Also Read: LIVE Cricket Score

बता दें कि 197 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड लगातार अंतराल में विकेट गवाती रही। फिल साल्ट और जोस बटलर ने पहले विकेट के लिए 38 रन जोड़े, लेकिन बटलर 21 और साल्ट 30 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद जैकब बेथेल ने 23 गेंदों में 33 रन जोड़े, जबकि कप्तान हैरी ब्रूक 17 रन ही बना सके। हालांकि सैम करन ने एक छोर संभालते हुए 30 गेंदों में नाबाद 43 रन बनाए, लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे और इंग्लैंड की टीम 19 ओवर में 166 रन पर सिमट गई। वेस्टइंडीज के लिए गुडाकेश मोती ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके, जबकि रॉस्टन चेस ने 2 विकेट लिए। अकील हुसैन, शमर जोसेफ और रोमारियो शेफर्ड को भी 1-1 सफलता मिली।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार