IPL 2020 DC vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग के 34वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने चैन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को 5 विकेट से हरा दिया है। मैच के बाद सीएसके के कप्तान एम एस धोनी (MS Dhoni) की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में कैप्टन कूल धोनी दिल्ली के डगआउट में जाकर खिलाड़ियों और कोच से बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। एम एस धोनी की इन तस्वीरों ने एक बार फिर से फैंस का दिल जीत लिया है। 

Advertisement

वायरल हो रही तस्वीर में एम एस धोनी शिखर धवन को दिल्ली के डगआउट में जाकर उनके आईपीएल करियर के पहले शतक के लिए बधाई देते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान धोनी के चेहरे पर हल्की-हल्की मुस्कान देखी जा सकती है। धवन अपनी पारी के दौरान अंत तक नाबाद रहे थे।

Advertisement

वहीं दूसरी तस्वीर में कैप्टन कूल धोनी दिल्ली कैपिटल्स के विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के साथ बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। पंत जो कि चोट के चलते आईपीएल के कुछ मैचों से बाहर हैं वह भी बड़े ही ध्यान से धोनी की बातों को सुनते हुए नजर आ रहे हैं।

इसके अलवा एक अन्य तस्वीर में कप्तान धोनी दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोटिंग और मोहम्मद कैफ को भी जीत की बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसा पहली बार नहीं है कि धोनी ने टीम की हार के बाद भी इतना कूल रहकर रिएक्ट किया हो। धोनी को इस सीजन में भी कई बार हार के बावजूद दूसरी टीम के खिलाड़ियों के साथ बातचीत करते हुए देखा गया है।

Advertisement

वहीं अगर मैच की बात करें तो इस मैच के दौरान शिखर धवन ने 58 गेंद में नाबाद 101 रन की पारी खेली। शिखर धवन को इस पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। पॉइंट्स टेबल की बात करें तो फिलहाल सीएसके की टीम 9 मैचों में 3 जीत के साथ छठे स्थान पर है वहीं दिल्ली की टीम सीएसके के खिलाफ मिली जीत के बाद 9 मैचों में 7 जीत के साथ टॉप पर है। सीएसके को प्लेऑफ खेलने के लिए बाकी के बचे सभी मैच जीतने अनिवार्य हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार