T20 World Cup 2026, Scotland vs Nepal: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के इस मुकाबले में स्कॉटलैंड को जॉर्ज मुन्से और माइकल जोन्स ने मजबूत शुरुआत दिलाते हुए पहले विकेट के लिए 80 रन जोड़े। जोन्स ने एक छोर संभालते हुए अर्धशतक जड़ा और ब्रैंडन मैकमुलेन के साथ अहम साझेदारी भी निभाई। हालांकि मध्य और अंतिम ओवरों में नेपाली गेंदबाजों ने जबरदस्त वापसी की। लगातार विकेट गिरने से स्कॉटलैंड बड़ा स्कोर बनाने से चूक गया।

Advertisement

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 33वां मुकाबला मंगलवार (17 फरवरी) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में नेपाल और स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है। नेपाल के कप्तान रोहित पौडेल ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

Advertisement

स्कॉटलैंड की ओर से सलामी बल्लेबाज जॉर्ज मुन्से और माइकल जोन्स ने अच्छी शुरुआत दिलाते हुए पहले विकेट के लिए 60 गेंदों में 80 रन जोड़े। मुन्से ने 29 गेंदों में 27 रन बनाए, जबकि जोन्स ने शानदार लय में बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंदों में 71 रन ठोके, जिसमें 8 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। जोन्स ने इस दौरान ब्रैंडन मैकमुलेन के साथ भी तीसरे विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी की। मैकमुलेन ने 19 गेंदों में 25 रन की पारी खेली।

हालांकि मध्य और अंतिम ओवरों में नेपाली गेंदबाजों ने शानदार वापसी करते हुए कप्तान रिची बेरिंगटन (10), टॉम ब्रूस (5) और मैथ्यू क्रॉस (4) जैसे बल्लेबाजों को सस्ते में पवेलियन भेजा। इससे स्कॉटलैंड की रन गति पर ब्रेक लगा और टीम निर्धारित 20 ओवरों में 170 रन ही बना सकी।

नेपाल की ओर से सोमपाल कामी ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट झटके, वहीं नंदन यादव ने 2 विकेट चटकाए। इसके अलावा कप्तान रोहित पौडेल और कुशल भर्तेल ने भी 1-1 सफलता हासिल की।

टीमें इस मैच के लिए
नेपाल (प्लेइंग XI): कुशल भर्तेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, आरिफ शेख, संदीप जोरा, लोकेश बाम, गुलसन झा, सोमपाल कामी, नंदन यादव, संदीप लामिछाने।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

स्कॉटलैंड (प्लेइंग XI): जॉर्ज मुन्से, माइकल जोन्स, ब्रैंडन मैकमुलेन, रिची बेरिंगटन (कप्तान), टॉम ब्रूस, माइकल लीस्क, मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), मार्क वॉट, ओलिवर डेविडसन, ब्रैड करी, ब्रैड व्हील।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार