भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने काउंटी क्रिकेट में धमाल मचाते हुए एक बार फिर से दिखा दिया कि गेंद कोई भी हो वो बल्लेबाजों को परेशान करना जानते हैं। नॉर्थम्पटनशायर का प्रतिनिधित्व करते हुए चहल ने इंग्लैंड में शानदार प्रदर्शन किया और भारतीय फैंस का ध्यान भी अपनी ओर आकर्षित किया।

Advertisement

ICC टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में एक भी मैच नहीं खेलने के बाद, इस अनुभवी खिलाड़ी को टीम इंडिया के जिम्बाब्वे और श्रीलंका के व्हाइट-बॉल दौरों के लिए भी नहीं चुना गया जिसके बाद चहल ने नॉर्थम्पटनशायर के लिए काउंटी क्रिकेट खेलने का फैसला किया। नॉर्थम्पटनशायर के लिए चहल के पहले मैच में उन्होंने केंट पर अपनी टीम की नौ विकेट की जीत में पांच विकेट लिए। वो अगले कुछ मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने में विफल रहे, लेकिन पिछले दो मुकाबलों में 18 विकेट लेकर फॉर्म में लौट आए।

Advertisement

दिलचस्प बात ये है कि इस लेग स्पिनर ने भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला है। चहल से पहले हर बार रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल को तरजीह दी गई है लेकिन एक सच ये भी है कि चहल ने हरियाणा के लिए रणजी ट्रॉफी में भी नियमित रूप से नहीं खेला है। हालांकि, वो इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के लिए खेलने के इच्छुक हैं। चहल ने काउंटी चैंपियनशिप के पिछले सीजन में केंट के लिए खेला था।

युजवेंद्र चहल ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बोलते हुए कहा, “काउंटी क्रिकेट आसान नहीं है। इसने मुझे मजबूत प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दिया। अगले साल भारतीय टीम इंग्लैंड का दौरा करने वाली है और इसलिए मैं दिखाना चाहता था कि मैं लाल गेंद से कितना अच्छा खेल सकता हूं। मैं ब्रिंडन सर को धन्यवाद देना चाहता हूँ जिन्होंने मुझे काउंटी क्रिकेट में खेलने का मौका दिया।”

भारत 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैच खेलेगा, जिससे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का चौथा चक्र शुरू होगा। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या चहल भारत की टेस्ट टीम में जगह बना पाते हैं या एक बार फिर से उन्हें नजरअंदाज किया जाता है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार