न्यूजीलैंड के खिलाफ सुपर 8 मुकाबले में इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने ऐसा तूफानी छक्का जड़ा जिसने पूरे स्टेडियम को हैरान कर दिया। गेंद सीधे इलेक्ट्रॉनिक स्क्रीन पर जा लगी और उसमें कुछ देर के लिए खराबी आ गई। यह नजारा देखते ही कमेंटेटर और दर्शक भी दंग रह गए। 

Advertisement

टी20 वर्ल्ड कप 2026के सुपर 8 चरण में शुक्रवार (27 फरवरी) को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान और स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने ऐसा छक्का जड़ा, जिसकी चर्चा लंबे समय तक होती रहेगी।

Advertisement

इंग्लैंड की पारी के दौरान तीसरे ओवर में ब्रूक ने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी की फुल लेंथ गेंद पर शानदार टाइमिंग के साथ जोरदार शॉट खेला। गेंद स्क्वायर लेग के ऊपर से सीधी स्टेडियम की इलेक्ट्रॉनिक स्क्रीन पर जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्क्रीन के कुछ हिस्सों में कुछ देर के लिए खराबी आ गई। कमेंट्री बॉक्स से भी तुरंत प्रतिक्रिया आई और दर्शक रोमांच से झूम उठे। वहीं यह दृश्य देखते ही सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया।

हालांकि हैरी ब्रूक अपनी पारी को लंबा नहीं खींच सके और 24 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन उनका यह छक्का मैच का सबसे यादगार पल बन गया।

VIDEO:

मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स ने 28 गेंदों में 39 रन की अहम पारी खेली। वहीं टिम सेफर्ट ने 25 गेंदों में 35 रन और फिन एलन ने 19 गेंदों में 29 रन बनाकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 64 रन जोड़े।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

160 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड के लिए हैरी ब्रूक ने 26 रन और जैकब बेथेल ने 21 रन का योगदान दिया। मध्यक्रम में टॉम बैंटन ने 24 गेंदों में 33 रन और सैम करन ने 22 गेंदों में 24 रन बनाए। अंत में विल जैक्स ने 18 गेंदों में नाबाद 32 रन और रेहान अहमद ने 7 गेंदों में नाबाद 17 रन की तेज पारी खेलकर टीम को 19.3 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर जीत दिला दी।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार