9 जुलाई। मोहम्मद शमी की वाइफ हसीन जहां अब बॉलीवुड में एंट्री करने वाली है। आपको बता दें कि हसीन जहां ने एक अखबार को दिए अपने इंटरव्यू में इस बात को स्वीकारा है।
Advertisement
हसीन जहां ने कहा कि वो अमजद खान की फिल्म 'फतवा' में नजर आने वाली हैं। हसीन जहां ने कहा कि वो इस फिल्म में पत्रकार की भूमिका निभाने वाली हैं।
हसीन जहां ने इस बारे में कहा कि उन्हें अपने और अपनी बेटी के लिए कुछ करना था ऐसे में जब अमजद खान ने उन्हें अपनी फिल्म का ऑफर दिया तो वो मना नहीं कर सकीं।
आपको बता दें कि हसीन जहां ने अपनी फिटनेस को लेकर काफी ध्यान देना शुरू कर दिया है। उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में भी कदम रख लिया है।
गौरतलब है कि हसीन जहां ने मोहम्मद शमी पर अवैध संबंध का आरोप लगाकर पूरे क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी थी।