Virat Kohli and Shubman Gill ODI Records: विराट कोहली (नाबाद 139 रन) और कप्तान शुभमन गिल (110 रन) के शानदार शतकों के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार (27 सितंबर) को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया।

Advertisement

वेस्टइंडीज के 295 रन के जवाब में भारत ने 41.4 ओवर में 2 विकेट गवाकर आसानी से जीत हासिल कर ली। इस मुकाबले में कई बेहतरीन रिकॉर्ड्स भी बने, आइए जानते हैं। 

कोहली के 15000 वनडे रन

कोहली ने वनडे इंटरनेशनल में अपने 15000 रन पूरे कर लिए और सचिन तेंदुलकर के बाद इस आंकड़े तक पहुंचने वाले वह दुनिया के सिर्फ दूसरे क्रिकेटर बन गए हैं। हालांकि उन्होंने सबसे तेज 303 पारियों में यह मुकाम हासिल किया है,जबकि तेंदुलकर ने 15 हजार रन तक पहुंचने के लिए 377 पारियां खेली थी।

सबसे ज्यादा लिस्ट ए शतक

कोहली ने लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। कोहली का लिस्ट ए क्रिकेट में 338 पारी में 60वां शतक है और उन्होंने सचिन तेंदुलकर की बराबरी की, जिन्होंने 538 पारियों में 60 लिस्ट ए शतक लगाए हैं। 

लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे ज़्यादा शतक

60 सचिन तेंदुलकर (538 पारियां) / विराट कोहली (338 पारियां)

44 ग्राहम गूच (601 पारियां)

40 ग्रीम हिक (630 पारियां)

39 कुमार संगकारा (501 पारियां)

कोहली के इंटरनेशनल करियर का यह 86वां शतक और वनडे में 55वां शतक था। 

तेंदुलकर की बराबरी

भारत में कोहली का 260 इंटरनेशनल पारियों में 42वां शतक था। भारत में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक के मामले में वह तेंदुलकर की बराबरी पर पहुंचे, जिन्होंने भारत में 313 पारियों में 42 इंटरनेशनल शतक लगाए हैं।

एक देश में सबसे ज्यादा रन

एक देश में सबसे ज्यादा वनडे इंटरनेशनल रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी कोहली ने अपने नाम कर लिया है। कोहली के इस मैच के बाद भारत में 7006 वनडे रन हो गए हैं और एक देश में 7 हजार रन बनाने वाले वह पहले खिलाड़ी हैं। सचिन तेंदुलकर को उन्होंने पछाड़ा, जिन्होंने भारत में 6976 रन बनाए हैं। 

भारत के लिए सबसे तेज 10 वनडे शतक

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने वनडे करियर का दसवां शतक जड़ा। भारत के लिए सबसे तेज दस शतक जड़ने के मामले में वह शिखर धवन (77 पारी) को पछाड़कर पहले नंबर पर आ गए हैं। गिलन 67 पारियों में ही दस शतक पूरे कर लिए। 

अमला को छोड़ा पीछे

गिल के इस मैच के बाद वनडे में 3489 रन हो गए हैं। वनडे इंटरनेशनल में 67 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में टॉप पर पहुंच गए हैं। उनसे पहले कार्तिमान हाशिम अमला के नाम था, जिन्होंने 67 पारियों के बाद 3453 रन बनाए थे। 

ग्रीव्स खास लिस्ट में शामिल

वेस्टइंडीज के ओपनिंग बल्लेबाज जस्टिन ग्रीव्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 108 गेंदों में 101 रन की पारी खेली, जिसमें 12 चौके जड़े। वह वेस्टइंडीज के छठे खिलाड़ी बने हैं, जिन्होंने भारत के खिलाफ भारत में वनडे शतक लगाया है। उनसे पहले गॉर्डन ग्रीनिज, फिल सिमंस, क्रिस गेल,शिवनारायण चंद्रपॉल और शाई होप ने यह कारनामा किया था। 

इसके अलावा वह वेस्टइंडीज के लिए वनडे शतक जड़ने वाले तीसरे सबसे उम्रदराज (32 साल 213 दिन) खिलाड़ी बन गए हैं। 

17 साल बाद हुआ ऐसा

ग्रीव्स के अलावा उनके साथी ओपनर जॉन कैंपबेल ने 60 गेंदों में 62 रन बनाए। 17 साल के बाद पहली बार वनडे में भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज के दोनों ओपनर ने पचास प्लस स्कोर बनाया है। इससे पहले 2009 में किंग्स्टन में गेल और रुनाको मॉर्टन ने ऐसा किया था। 

तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी

Also Read: LIVE Cricket Score

ग्रीव्स और कैंपबेल की ओपनिंग जोड़ी ने मिलकर 19.2 ओवर में 135 रन जोड़े। यह भारत के खिलाफ भारत मे वेस्टइंडीज के लिए वनडे में तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार