Team India full ODI Schedule Before ODI World Cup 2027: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने गुरुवार को साउथ अफ्रीका, नामीबिया और ज़िम्बाब्वे में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए टूर्नामेंट का शेड्यूल आधिकारिक तौर पर घोषित करके एक साल की उल्टी गिनती शुरू कर दी। भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 7 अक्टूबर को मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से केपटाउन में होगा।
2023 वनडे वर्ल्ड कप में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया को फाइनल मुकाबले में हार का मुंह देखना पड़ा था। ऐसे में 2027 में होने वाले वर्ल्ड कप की तैयारियों में भारतीय टीम कोई कमी नहीं छोड़ना चाहता और इस मेगा इवेंट के एक साल के भीतर कई मुकाबले खेलेगी।
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी मैच के बाद भारतीय टीम को 2027 वर्ल्ड कप से पहले कम से कम 25 मैच खेलने हैं। जिसकी शुरूआत नवंबर में होने वाले न्यूजीलैंड दौरे से होगी।
भारत का न्यूजीलैंड दौरा 2026
4 नवंबर — पहला वनडे, ऑकलैंड — सुबह 7:30 बजे
7 नवंबर — दूसरा वनडे, वेलिंग्टन — सुबह 7:30 बजे
10 नवंबर — तीसरा वनडे, हैमिल्टन — सुबह 7:30 बजे
13 नवंबर — चौथा वनडे, माउंट मौंगानुई — सुबह 7:30 बजे
15 नवंबर — पांचवां वनडे, माउंट मौंगानुई — सुबह 7:30 बजे
श्रीलंका का भारत दौरा 2026
13 दिसंबर — पहला वनडे, दिल्ली — दोपहर 2:00 बजे
16 दिसंबर — दूसरा वनडे, बेंगलुरु — दोपहर 2:00 बजे
19 दिसंबर — तीसरा वनडे, अहमदाबाद — दोपहर 2:00 बजे
इसके बाद जनवरी 2027 में जिम्बाब्वे की टीम तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारत के दौरे पर आएगी। फिर बांग्लादेश में एशिया कप, और उसके बाद वेस्टइंडीज तथा साउथ अफ्रीका के दौरे प्रस्तावित हैं।
भारत का न्यूज़ीलैंड दौरा 2026- 5 वनडे
श्रीलंका का भार दौरा 2026- 3 वनडे
जिम्बाब्वे का भारत दौरा जनवरी 2027: 3 वनडे
एशिया कप 2027- कम से कम 5 वनडे (प्रस्तावित)
भारत का वेस्टइंडीज दौरा – 3 वनडे (प्रस्तावित)
भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा 2027- 6 वनडे (प्रस्तावित)
वनडे वर्ल्ड कप में भारत का शेड्यूल
भारत ग्रुप एक हिस्सा है, जिसमें उससे अलावा ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे और क्वालीफायर A टी होगी।
भारत के ग्रुप मैच
7 अक्टूबर: केप टाउन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ
10 अक्टूबर: जोहान्सबर्ग में पाकिस्तान के खिलाफ
14 अक्टूबर: सेंचुरियन में अफगानिस्तान के खिलाफ
17 अक्टूबर: ब्लोमफ़ोनटेन में क्वालिफ़ायर A के खिलाफ
Also Read: LIVE Cricket Score
24 अक्टूबर: विक्टोरिया फ़ॉल्स में जिम्बाब्वे के खिलाफ