सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी से यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल के नौंवें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 150 रन पर रोक दिया।

Advertisement

मुंबई ने क्विंटन डी कॉक के 39 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 40 रन और अंत में कीरोन पोलार्ड के 22 गेंदों पर एक चौके और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 35 रन की बदौलत 20 ओवर में पांच विकेट पर 150 रन बनाए। हैदराबाद की तरफ से विजय शंकर और मुजीब उर रहमान ने दो-दो विकेट लिए जबकि खलील अहमद ने एक विकेट लिया।

Advertisement

इससे पहले, मुंबई की शुरूआत अच्छी रही और कप्तान रोहित शर्मा तथा डी कॉक ने पहले विकेट के लिए 55 रनों की साझेदारी की। रोहित हालांकि शंकर की गेंद पर विराट सिंह को कैच थमाकर आउट हुए। उन्होंने 25 गेंदों पर दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 32 रन बनाए।

नए बल्लेबाज के रूप में उतरे सूर्यकुमार यादव ज्यादा देर नहीं टिक सके और छह गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 10 रन बनाकर शंकर की गेंद पर आउट हुए। डी कॉक ने इसके बाद कुछ अच्छे शॉट्स खेले लेकिन अर्धशतक बनाने से पहले ही मुजीब की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे।

मुजीब ने इसके बाद ईशान किशन को जॉनी बेयरस्टो के हाथों कैच कराकर आउट किया। उन्होंने 21 गेंदों पर 12 रन बनाए। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को खलील ने विराट के हाथों कैच कराकर पांचवें बल्लेबाज के रूप में आउट किया। हार्दिक ने पांच गेंदों पर एक चौके की मदद से सात रन बनाए।

पोलार्ड ने अंत के ओवरों में कुछ बड़े शॉट्स खेल टीम का स्कोर 150 तक पहुंचाया। मुंबई की पारी में क्रुणाल पांड्या तीन गेंदों पर तीन रन बनाकर नाबाद रहे।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार