मुंबई इंडियंस की टीम ने प्लेऑफ से ठीक पहले एक बड़ा दांव खेला है। विल जैक्स के जाने के बाद फ्रेंचाइज़ी से एक दिग्गज विदेशी बल्लेबाज़ जुड़ चुका है, जिसे देख फैंस भी एक्साइटेड हैं। टीम ने सोशल मीडिया पर खास अंदाज़ में इस खिलाड़ी का स्वागत किया, जिसने कई बार अपने बल्ले से मैच पलटे हैं। अब देखना ये होगा कि प्लेऑफ में ये गेमचेंजर क्या कमाल दिखाता है।

Advertisement

IPL 2025 अब अपने आखिरी मोड़ पर पहुंच चुका है और प्लेऑफ की रेस में बचे हुए टीमों की हलचल तेज़ हो गई है। इसी बीच मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। इंग्लिश बल्लेबाज़ जॉनी बेयरस्टो अब आधिकारिक तौर पर MI का हिस्सा बन चुके हैं।

Advertisement

विल जैक्स के नेशनल ड्युटी के चलते IPL छोड़ने के बाद मुंबई ने तेज़ी दिखाते हुए बेयरस्टो को 5.25 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया है। जैसे ही वो टीम कैंप से जुड़े, फ्रेंचाइज़ी ने उनका खास अंदाज में वेलकम किया। मुंबई इंडियंस ने बेयरस्टो की प्रैक्टिस जर्सी में एक फोटो पोस्ट करते हुए लिखा "बड़े मुकाबलों का बड़ा खिलाड़ी आ गया है। MI के रंग में जच रहे हो, जॉनी।"

इस स्वागत ने फैंस का दिल जीत लिया। MI की नजर अब प्लेऑफ पर है और बेयरस्टो का अनुभव टीम के लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है। हालांकि पंजाब के खिलाफ आखिरी ग्रुप मैच में MI को 7 विकेट से हार झेलनी पड़ी, जिससे वो टॉप-2 में नहीं पहुंच सके। अब उन्हें एलिमिनेटर खेलना होगा, जहां हर मैच करो या मरो जैसा होगा। ऐसे में जॉनी बेयरस्टो की मौजूदगी टीम को नई ताकत दे सकती है। 

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार