आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण के तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम रविवार (22 फरवरी) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी में स्टेडिय में साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी। दोनों टीमें ग्रुप स्टेज में अजेय रही हैं और पिछली बार की फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं, ऐसे में यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है। इस खास आर्टिकल में जानिए दोनों टीमों के वे टॉप-2 बल्लेबाज और गेंदबाज, जो इस समय जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं।

Advertisement

1 ईशान किशन
अगर बात करें भारत की बल्लेबाजी की, तो इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन ईशान किशन के बल्ले से निकले हैं। किशन ने 4 पारियों में 44.00 की शानदार औसत से 176 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं। आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने टीम को मजबूत शुरुआत दी है।

Advertisement

2 सूर्याकुमार यादव 
वहीं कप्तान सूर्याकुमार यादव भी जबरदस्त लय में दिखे हैं। सूर्या ने 4 पारियों में 54.00 की औसत से 162 रन बनाए हैं और एक अर्धशतक भी जड़ा है। मिडिल ऑर्डर में उनकी मौजूदगी टीम इंडिया को मजबूती देती है।

1 एडेन मार्करम
अब नजर डालें साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी पर, तो कप्तान एडेन मार्करम ने इस टूर्नामेंट में बल्ले से कमाल किया है। उन्होंने 4 पारियों में 59.33 की औसत से 178 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं। मार्करम भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं।

2 रयान रिकेल्टन
उनका साथ दिया है रयान रिकेल्टन ने, जिन्होंने 4 पारियों में 36.25 की औसत से 145 रन बनाए हैं। एक अर्धशतक के साथ उन्होंने भी टीम को कई अहम मौकों पर संभाला है।

1 वरुण चक्रवर्ती 
गेंदबाजी की बात करें तो भारत के लिए मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती अब तक सबसे घातक साबित हुए हैं। उन्होंने 4 पारियों में 6.88 की औसत से 9 विकेट झटके हैं और विरोधी बल्लेबाजों के लिए पहेली बने हुए हैं।

Advertisement

2 अक्षर पटेल
अक्षर पटेल ने भी गेंद से शानदार योगदान दिया है। उन्होंने 3 पारियों में 12.16 की औसत से 6 विकेट चटकाए हैं। नीदरलैंड के खिलाफ पिछला मैच आराम करने के बाद इस अहम मुकाबले में उनकी वापसी तय मानी जा रही है।

1 लुंगी एनगिडी
साउथ अफ्रीका की ओर से लुंगी एनगिडी गेंदबाजी में सबसे प्रभावी रहे हैं। उन्होंने 3 पारियों में 11.37 की औसत से 8 विकेट झटके हैं और नई गेंद से कहर बरपा रहे हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

2  मार्को यानसेन
वहीं मार्को यानसेन ने भी 3 पारियों में 16.00 की औसत से 7 विकेट लेकर टीम को मजबूती दी है। उनकी उछाल भरी गेंदें भारतीय बल्लेबाजों के लिए चुनौती बन सकती हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार