दुनियाभर के क्रिकेटर इंडियन प्रीमियर लीग में शिरकत करना चाहते हैं, जिसमें पाकिस्तान के खिलाड़ी भी शामिल हैं। लेकिन हाल ही में पाकिस्तानी बल्लेबाज़ अहमद शहजाद ने इस पर एक बड़ा बयान दिया है। दरअसल, अहमद शहजाद भी यूं तो इंडियन प्रीमियर का हिस्सा बनना चाहते हैं, लेकिन उनका मानना है कि अगर उन्हें आईपीएल का कॉन्ट्रैक्ट मिल भी जाए तो वो उसमें नहीं खेलेंगे अगर आईपीएल और पीएसएल की डेट आपस में क्लैश करती हैं तो।

Advertisement

यानी इस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने ये साफ कर दिया है कि वह आईपीएल को पीएसएल के ऊपर कभी भी नहीं चुनेंगे। आपको बता दें कि शहजाद ने अपना ये बयान पाकिस्तानी टीवी चैनल पर Samaa टीवी पर दिया। उनसे पूछा गया था कि अगर आपको पीएसएस और आईपीएल दोनों में खेलने की ऑफर हो तो और डेट क्लैश कर रही हो तो आप कहा खेलोगे?

Advertisement

यहां शहजाद ने एक भी मिनट का समय नहीं लिया और तुरंत जवाब देते हुए पीएसएल कहा। वह बोले, 'मैं PSL में खेलूंगा। आईपीएल अभी भी नंबर 1 पर है। वो दुनिया में नंबर 1 है। हमें उस तक पहुंचना है। कोई भी खिलाड़ी ऐसा नहीं होगा जो वहां नहीं खेलना चाहेगा। और जो मना कर रहा है, वो सिर्फ टीवी पर ही ऐसा कर रहा है। जब उसे मौका मिलेगा तब वो जरूर जाएगा। लेकिन जब दोनों लीग क्लैश हो रही होगी तब चाहे दुनिया में कुछ भी हो रहा हो। जितनी भी बड़ी चीज़े चल रही हो आप हमेशा अपने मुल्क को ऊपर रखते हैं।'

Also Read: Live Score

आपको बता दें कि अहमद शहजाद ने भले ही पीएसएल को आईपीएल से फिलहाल ऊपर चुना हो, लेकिन कहीं ना कहीं वो अपने बयान से ये जरूर कह चुके हैं कि उन्हें आईपीएल में खेलना है। लेकिन शहजाद का ये सपना शायद सपना ही रह जाएगा क्योंकि बीसीसीआई ने किसी भी पाकिस्तानी खिलाड़ी के आईपीएल में खेलने पर बैन लगा रखा है। शहजाद आईपीएल में पाकिस्तान में रहते हुए तो कभी नहीं खेल पाएंगे, लेकिन अगर वह अपनी नागरिकता बदल लेते हैं तो उन्हें शायद कोई फ्रेंचाइजी आईपीएल में खरीद सकती है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार