स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को नाबाद अर्धशतक बनाया और पारी के दौरान घर में 4000 रन पूरे करने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज बन गए। विराट का 14 महीनों के अंतराल के बाद यह पहला अर्धशतक था। उन्होंने पिछला अर्धशतक जनवरी 2022 में केप टाउन टेस्ट में बनाया था। तीसरे दिन की समाप्ति पर वह 59 रन पर नाबाद थे।

Advertisement

कोहली इसके साथ घर में 4000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और वीरेंदर सहवाग के एलीट क्लब के साथ जुड़ गए हैं।

Advertisement

कोहली घर में अपने 50वें टेस्ट में इस उपलब्धि पर पहुंचे हैं। सचिन 94 टेस्टों में 7216 रन के साथ सबसे आगे हैं जबकि उनके बाद राहुल द्रविड़ (70 में 5598), सुनील गावस्कर (65 में 5067) और सहवाग (52 में 4656) का नंबर आता है।

कोहली इसके साथ घर में 4000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और वीरेंदर सहवाग के एलीट क्लब के साथ जुड़ गए हैं।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार