वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल का मंच पूरी तरह से सज चुका है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ये मुकाबला 19 नवंबर, रविवार के दिन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस समय हर भारतवासी सिर्फ यही दुआ कर रहा है कि भारत किसी भी तरह ये वर्ल्ड कप फाइनल जीतकर देश को तीसरी वर्ल्ड कप ट्रॉफी तोहफे में दे।

Advertisement

इसके साथ ही एक सवाल जो हर क्रिकेट फैन के मन में चल रहा है, वो ये है कि अहमदाबाद की पिच कैसा व्यवहार करेगी? अगर आप भी इस सवाल का जवाब जानना चाह रहे हैं तो हम आपको बताते हैं कि अहमदाबाद में बल्ले और गेंद में से किसका पलड़ा भारी रहेगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस एक बार फिर से अहम साबित होने वाला है और ऐसा हम नहीं बल्कि वहां के पिच क्यूरेटर कह रहे हैं।

Advertisement

इस मुकाबले के लिए बीसीसीआई के चीफ पिच क्यूरेटर आशीष भौमिक और उनके डिप्टी तापोश चटर्जी की निगरानी में मैदानकर्मी पिच को तैयार कर रहे हैं। अगर काली मिट्टी की पिच का इस्तेमाल किया गया तो बल्लेबाजों को मदद मिलेगी वहीं, स्पिनर्स भी अपनी भूमिका निभाएंगे। पिच क्यूरेटर की मानें तो पहली पारी में 315 रन का स्कोर काफी होगा और बाद में बल्लेबाजी करना मुश्किल होगा।

Also Read: Live Score

इसके साथ ही क्यूरेटर का मानना है कि टॉस काफी महत्वपूर्ण होगा और टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी का ही फैसला करेगी। आपको बता दें कि इस वर्ल्ड कप में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अब तक चार मैच खेले गए हैं, जिसमें एक भी बार 300 रनों से अधिक का स्कोर नहीं बना। ऐसे में इस हाई वोल्टेज मैच में भी बड़ा स्कोर शायद नहीं दिखेगा लेकिन अगर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 270-280 रन बना दिए तो चेज़ करने वाली टीम के लिए राह काफी मुश्किल होगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार