India vs South Africa 2nd Test: साउथ अफ्रीका के एडेन मार्करम (Aiden Markram) ने भारत के खिलाफ गुवाहटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में गए दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच में फील्डिंग का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। उन्होने इस मुकाबले में 9 कैच पकड़े और उसके साथ ही उन्होंने एक टेस्ट में बतौर फील्डर सबसे ज्यादा कैच पकड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने दूसरी पारी में स्लिप में वॉशिंगटन सुंदर का कैच पकड़कर यह कीर्तिमान पूरा किया। 

Advertisement

उन्होंने गुवाहटी टेस्ट  की पहली पारी में पांच विकेट औऱ दूसरी पारी में चार कैच लपके। इस लिस्ट में उन्होंने भारत अंजिक्य रहाणे को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2015 में श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट मे 8 कैच लपके थे।  

Advertisement

एक टेस्ट मैच में फील्डर के तौर पर सबसे ज़्यादा कैच

9 - एडेन मार्करम (SA) बनाम IND, गुवाहाटी, 2025

8 - अजिंक्य रहाणे (IND) बनाम SL, गॉल, 2015

7 - ग्रेग चैपल (AUS) बनाम ENG, पर्थ (WACA), 1974

Advertisement

7 - यजुरविंद्र सिंह (IND) बनाम ENG, बेंगलुरु, 1977

7 - हसन तिलकरत्ने (SL) बनाम NZ, कोलंबो (SSC), 1992

7 - स्टीफन फ्लेमिंग (NZ) बनाम ZIM, हरारे, 1997

Advertisement

7 - मैथ्यू हेडन (AUS) बनाम SL, गॉल, 2004

7 - केएल राहुल (IND) बनाम ENG, ट्रेंट ब्रिज, 2018 

मार्करम ने इस पूरी सीरीज में 12 कैच पकड़े। बह बतौर विदेशी क्रिकेट में भारत में भारत के खिलाफ एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने के मामले में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के डेव व्हाटमोर को पीछे छोड़ा,जिन्होंने 1979 में भारत के टेस्ट दौरे पर 12 कैच पकड़े थे। 

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

गौरतलब है कि इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत को 408 रन के विशाल अंतर से हरा दिया। इसके साथ ही साउथ अफ्रीका ने सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। रनों के लिहाज से टेस्ट क्रिकेट इतिहास मे यह भारत की सबसे बड़ी हार है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार