टी20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम का बल्ला आग उगलता नजर आया। न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने महज 19 गेंदों में अर्धशतक जड़कर नया इतिहास रच दिया। इस तूफानी पारी के साथ मार्करम ने टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के लिए इतिहास रच दिया और रोहित शर्मा के खास रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली।

Advertisement

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 24वां मुकाबला शनिवार (14 फरवरी) को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया।, जहां एडेन मार्करम ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी से सभी का ध्यान खींच लिया। 176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मार्करम ने सिर्फ 19 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर साउथ अफ्रीका के लिए टी20 वर्ल्ड कप का सबसे तेज पचासा लगाने का रिकॉर्ड बना दिया।

Advertisement

इससे पहले यह रिकॉर्ड क्विंटन डी कॉक के नाम था, जिन्होंने 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ 21 गेंदों में फिफ्टी लगाई थी। अब मार्करम इस लिस्ट में सबसे ऊपर पहुंच गए हैं।

टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज़:

  1. एडेन मार्करम – न्यूजीलैंड के खिलाफ 19 गेंदों में, अहमदाबाद (14 फरवरी 2026)
  2. क्विंटन डी कॉक –इंग्लैंड के खिलाफ 21 गेंदों में, मुंबई (18 मार्च 2016)
  3. क्विंटन डी कॉक – इंग्लैंड के खिलाफ 22 गेंदों में, ग्रोस आइलेट (21 जून 2024)
  4. एबी डी विलियर्स – इंग्लैंड के खिलाफ 23 गेंदों में, चट्टोग्राम (29 मार्च 2014)
  5. हेनरिक क्लासेन – भारत के खिलाफ 23 गेंदों में, ब्रिजटाउन (29 जून 2024)
  6. रयान रिकेल्टन – अफगानिस्तान के खिलाफ 23 गेंदों में, अहमदाबाद (11 फरवरी 2026)

इतना ही नहीं, 19 गेंदों में अर्धशतक जड़कर मार्करम टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में कप्तान के तौर पर सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज़ों की बराबरी पर भी आ गए हैं। इससे पहले यह कारनामा रोहित शर्मा ने 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था, जबकि 2026 में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका भी यह काम कर चुके हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मार्क चैपमैन (48), डेरिल मिचेल (32) और फिन एलन (31) की पारीयों की बदौलत 175 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में साउथ अफ्रीका को एडेन मार्करम ने 44 गेंदों में नाबाद 86 रन की शानदार कप्तानी पारी खेल 17 गेंदें शेष रहते हुए 7 विकेट से आसान जीत दिलाई।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार