भारतीय टीम के उप-कप्तान अंजिक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन भारत के सबसे ज्यादा कैच पकड़ने के मामले में वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) को पछाड़ दिया। 

Advertisement

पारी के 66वें ओवर में रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर रहाणे ने स्लिप में बेन फोक्स (1) का शानदार कैच लपका। इसके साथ ही बतौर फील्डर रहाणे के टेस्ट में 92 विकेट हो गए हैं। वहीं वीरेंद्र सहवाग ने अपने पूरे करियर में 91 कैच लपके थे। 

Advertisement

भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा कैच लेने के का रिकॉर्ड राहुल द्रविड़ के नाम है, जिन्होंने 210 कैच लपके हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर वीवीएस लक्ष्मण (135), तीसरे नंबर पर सचिन तेंदुलकर (115), चौथे पर सुनील गावस्कर (108) और पांचवें नंबर पर पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन (105) काबिज हैं। 
बता दें कि रहाणे स्लिप में अपनी शानदार फील्डिंग के लिए जाने जाते हैं। 

गौरतलब है कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 205 रनों पर ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड की ओर से बेन स्टोक्स ने सर्वाधिक 55 रन बनाए। उनके अलावा डेनियल लॉरेंस ने 46, ओली पोप ने 29 और जॉनी बेयरस्टो ने 28 रन बनाए जबकि जेम्स एंडरसन 10 रन बनाकर नाबाद रहे।

भारत की ओर से अक्षर पटेल ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए। रविचंद्रन अश्विन ने तीन और मोहम्मद सिराज ने दो विकेट अपने खाते में डाले।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार