विशाखापत्तनम, 1 अक्टूबर | भारतीय टेस्ट उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने वेस्टइंडीज दौरे पर 90.33 के औसत से 271 रन बनाए थे। अपने इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद रहाणे का मानना है कि विंडीज दौरा बीते हुए कल की बात हो चुकी है और अब उनका ध्यान बुधवार से साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली सीरीज टेस्ट सीरीज पर है।

 
Advertisement

रहाणे ने पत्रकारों से कहा, "मैं मौजूदा समय को देख रहा हूं। मैंने वेस्टइंडीज में कुछ किया था। मैं टीम के लिए अपना योगदान देना चाहता हूं और अपने ऊपर दबाव नहीं लेना चाहता। वेस्टइंडीज में क्या हुआ, वह अब बीत चुका है और अब नई शुरुआत करना महत्वपूर्ण है।"

Advertisement

रहाणे ने कहा कि उन्होंने तकनीकी बातों की जगह मानसिक तथ्यो पर ध्यान देने की कोशिश की है।

उपकप्तान ने कहा, "मेरे लिए यह जरूरी था कि मैं अपनी सीमा में रहूं और अपनी क्षमताओं पर विश्वास करूं। यह सब इससे जुड़ा था कि मैं मुश्किल परिरिस्थितियों में खुद को मानिसक रूप से कैसे मैनेज करता हूं, ताकि मैं टीम में अपना योगदान दे सकूं।"

टेस्ट सीरीज में मेजबान भारत को दावेदार माना जा रहा है। लेकिन रहाणे का मानना है कि साउथ अफ्रीकी टीम भी सम्मान की हकदार है।

उन्होंने कहा, "यह महत्वपूर्ण है कि हम सीरीज जीतें, क्योंकि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप शुरू हो चुकी है। आप किसी भी टीम को हल्के से नहीं ले सकते। साउथ अफ्रीका में भी टेम्बा बवुमा, एडेन जैसे अच्छे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अभ्यास मैच में अच्छा किया है।"
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार