नई दिल्ली, 23 जून | भारत में गुलाबी गेंद से खेलने की बहस के बीच भारतीय टेस्ट टीम के सदस्य अंजिक्य रहाणे ने इसका समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि वह इस साल से दिन-रात में खेली जाने वाली दिलीप ट्रॉफी में इस गेंद से खेलने के लिए उत्साहित हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस साल दिलीप ट्रॉफी के मैच दिन-रात के कराने का फैसला लिया है, जिसमें गुलाबी गेंद का इस्तेमाल किया जाएगा। 

Advertisement

अतीत में दूसरे ब्रांड की गुलाबी गेंद से खेल चुके रहाणे का कहना है कि कुकाबुरा गेंद से खेलना दिलचस्प होगा। 

Advertisement

एक वेबसाइट ने रहाणे के हवाले से लिखा है, "मैं गुलाबी गेंद से खेलने को तैयार हूं। मैंने काफी लंबे समय पहले इमरजिंग प्लेयर टूर्नामेंट में गुलाबी गेंद से खेला था। हमने हरी गेंद से भी खेला था, वह अलग कंपनी की गेंद थी।"

उन्होंने कहा, "वह प्लेटपस की गेंद थी, लेकिन कुकाबुरा की गेंद अलग होती है। दिलीप ट्रॉफी में हमें इसका अंदाजा हो जाएगा की यह कैसा बर्ताव करती है, इसमें उछाल कितना है।"
रहाणे ने कहा, "मैंने मोहन बागान और भवानीपुर क्लब को टीवी पर इस गेंद से खेलते देखा। गुलाबी गेंद लाल गेंद से ज्यादा स्विंग कर रही थी और यह लाल गेंद से ज्यादा उछाल भी ले रही थी। हम जब एक बार इससे खेल लेंगे तो हमें इसका पता चर जाएगा।"

एजेंसी

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार