Australia vs Sri Lanka: ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) के पास सोमवार (16 फरवरी) को श्रीलंका के खिलाफ पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला शाम 7 बजे से खेला जाएगा।

Advertisement

टी-20 इंटरनेशनल में 150 छक्के

Advertisement

मैक्सवेल ने अभी तक 128 टी-20 इंटरनेशनल मैच की 117 पारियों में 149 छक्के जड़े हैं इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में निकोलस पूरन के साथ संयुक्त रूप से छठे नंबर पर हैं।

एक छक्का जड़ते ही वह टी-20 इंटरनेशनल में 150 छक्के जड़ने वाले ऑस्ट्रेलिया के पहले और दुनिया के छठे क्रिकेटर बन जाएंगे।

11000 टी-20 रन

मैक्सवेल अगर 36 रन बना लेते हैं तो टी-20 क्रिकेट में 11000 रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलिया के दूसरे और दुनिया के 16वें खिलाड़ी बन जाएंगे।  मैक्सवेल ने अभी तक 501 मैच की 466 पारियों में 27.54 की औसत से 10964 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए 11 हजार रन के आंकड़े तक सिर्फ एरॉन फिंच ही पहुंचे हैं।

Advertisement

मौजूदा टी-20 वर्ल्ड कप में मैक्सवेल का प्रदर्शन खास नहीं रहा है। पहले दो मुकाबलों में उनके बल्ले से 40 रन आए हैं।

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के लिहाज से यह मुकाबला अहम है। क्योंकि ऑस्ट्रेलिया ने दो मुकाबले खेले हैं, जिसमें एक में जीत औऱ एक में हार मिली है। ऑस्ट्रेलिया को पिछले मैच में जिम्बाब्वे के हाथों हार मिली थी। सुपर 8 राउंड की रेस में बने रहने के लिए ऑस्ट्रेलिया को इस मुकाबले में जीत जरूरी होगी, वहीं श्रीलंका ने अपने पहले दोनों मुकाबले जीते हैं।

टी-20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

मिशेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, टिम डेविड, बेन ड्वारशुइस, कैमरून ग्रीन, नाथन एलिस, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू रेनशॉ, मार्कस स्टोइनिस, एडम जाम्पा।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार