8 अगस्त, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। रहाणे ने अपने टेस्ट करियर में 50 कैच लपक लिए हैं। रहाणे ने ऐसा कारनामा केवल 39 टेस्ट मैच में कर दिखाया। टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेजी से 50 कैच लपकने वाले रहाणे भारत के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। रहाणे से आगे सिर्फ पूर्व क्रिकेटर एकनाथ सोलकर हैं जिनके नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 50 कैच लपकने का रिकॉर्ड है। एकनाथ सोलकर ने केवल 26 टेस्ट मैच में इस अनोखे कारनामें को अंजाम दिया है।  क्रिकेटर मनोज तिवारी की वाइफ है बला की खूबसूरत, देखिए PHOTOS

Advertisement

आपको बता दें कि रहाणे ने कोलंबो टेस्ट मैच में 6 कैच लपके थे। 

Advertisement

भारतीय टीम के लिए रहाणे अब टेस्ट क्रिकेट में स्लिप फील्डर के तौर पर अपनी पहचान बना ली है। जब कभी भी वर्तमान में स्लिप फील्डिंग की बात होती है तो सभी के पास रहाणे का ही नाम होता है। ऐसे में रहाणे ने स्लिप फील्डिंग में लाजबाव कैच लपकने के पीछे जो सफलता मिली है उस सफलता पर से पर्दा उठाते हुए कहा है कि वो हमेशा ट्रैनिक सेशन के दौरान हरेक सेशन में 100 स्लिप कैच लेने का अभ्यास किया करते हैं। 

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑफिशयल फेसबुक में रहाणे ने इस बात का खुलासा किया। इस वीडियों में रहाणे पुजारा के साथ हैं। अपने और पुजारा के साथ पार्टनरशिप के बारे में भी रहाणे ने कई बातों का खुलासा किया है। इसके साथ - साथ रहाणे ने अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए कहा है कि वो अपने बचपन में जब क्रिकेट खेलता था तो काफी कैच छोड़ा करता था। लेकिन इसके बाद मुझे एहसास हुआ कि ये बिल्कुल गलत है।  क्रिकेटर मनोज तिवारी की वाइफ है बला की खूबसूरत, देखिए PHOTOS

रहाणे ने कहा कि जब कभी भी उन्हें उनकी गलती के कारण दूसरी जगह फील्डिंग करने के लिए कहा जाता था तो वो कोफी निराश होते थे। इसके बाद मैंने निर्णय लिया कि मैं अपनी फील्डिंग और कैच पकड़ने का अभ्यास जमकर करूंगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार