8 अक्टूबर,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। भारत की मौजूदा टीम में सबसे विश्वसनीय बल्लेबाजों में एक अंजिक्या रहाणे ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी इंदौर टेस्ट मैच एक खास उपलब्धि हासिल कर ली। सीरीज के इस तीसरे और आखिरी मैच में रहाणे ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 2000 रन पूरे कर लिए।

BREAKING: कोहली ने तोड़ा टेस्ट क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के इस बड़े रिकॉर्ड को

Advertisement

2000 टेस्ट रन बनाने वाले वह भारत के 36वें बल्लेबाज बन गए। साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल्ली टेस्ट में अपने टेस्ट करियर की शुरूआत करने वाले अंजिक्या रहाणे ने इस टेस्ट मैच से पहले 28 मैचों में 47.57 की औसत से 1998 रन बनाए थे।

BREAKING: इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करते ही गंभीर ने बनाया टेस्ट क्रिकेट में लाजबाव रिकॉर्ड

Advertisement

रहाणे अब तक टेस्ट मैचों में 7 शतक और 10 अर्धशतक जड़ चुके हैं। मुश्किल परिस्थितियों में बल्लेबाजी करने उतरी रहाणे ने भारतीय पारी के 43वें ओवर में मैट हैनरी की गेंद एक रन लोकर 2000 रन पूरे किए। 

गौतम गंभीर ने अपनी छोटी सी पारी से जीता क्रिकेट प्रेमियों का दिल, लेकिन उम्मीद है ज्यादा..

अपनी विश्वसनीय बल्लेबाजी की बदौलत रहाणे भारतीय टेस्ट टीम में उप-कप्तान की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। वह भारत की वन डे औऱ टी-20 टीम के नियमित सदस्य हैं। रहाणे ने अब तक खेले गए 67 वन-डे में 33.22 की औसत से 2093 रन और 20 टी-20  मैचों में 20.83 की औसत से 375 रन बनाए हैं।

क्विंटन डि कॉक ने रचा वनडे में हैरतअंगेज रिकॉर्ड, कोहली और डीविलियर्स के रिकॉर्ड को तोड़ा

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार