इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने 99 रनों से पिछड़ने के बाद धमाकेदार वापसी की है। दूसरी पारी में बल्लेबाज़ों के शानदार प्रदर्शन के चलते भारत ने 466 रन बनाए जिसका मतलब ये है कि अब इंग्लैंड को मैच जीतने के 367 रनों की जरूरत होगी।
Advertisement
भारत के लिए सभी बल्लेबाज़ों ने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन भारतीय टीम के उपकप्तान के लिए ये टेस्ट किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। इस पूरी सीरीज में रहाणे का खराब फॉर्म जारी है और आलम ये है कि मौजूदा टेस्ट की दूसरी पारी में तो वो 8 गेंदों में खाता खोले बिना ही आउट हो गए।
Advertisement
रहाणे के खराब प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उनका टेस्ट करियर लगभग खत्म मान रहे हैं और उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। आइए देखते हैं कि भारतीय उपकप्तान को फैंस किस तरह से ट्रोल कर रहे हैं।