India Probable XI For West Indies: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के सुपर-8 राउंड का आखिरी मुकाबला रविवार, 01 मार्च को भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। गौर करें कि जो भी टीम ये मुकाबला जीतेगी वो सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई भी कर लेगी। यानी ये मैच एक वर्चुअल क्वार्टर फाइनल है, तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं कि इस बड़े मुकाबले के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।

Advertisement

क्या रिंकू को मिलेगा मौका: भारतीय टीम के विस्फोटकर बल्लेबाज़ रिंकू सिंह पर दुखों का पहाड़ टूटा हुआ है। हाल ही में उनके पिताजी का निधन हो गया था जिस वज़ह से वो कैंप छोड़कर वापस घर लौट गए थे। हालांकि इन सब के बावजूद रिंकू ने देश सेवा को आगे रखा और वो वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले से पहले स्क्वाड में फिर से शामिल हुए।

Advertisement

गौर करें कि इन सब के इतर वेस्टइंडीज के सामने रिंकू को खेलना का मौका मिलेगा, ये कहना बेहद मुश्किल है। इसी बड़ी वज़ह रिंकू का प्रदर्शन है, उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक 5 मैचों में 29 गेंदों पर 24 रन बनाए हैं।

तिलक वर्मा की बैटिंग पॉजिशन भी नहीं हैं कंफर्म: एक समय था जब भारतीय कैप्टन सूर्यकुमार यादव ने तिलक वर्मा के लिए टी20 में अपनी नंबर-3 की पॉजिशन कुर्बान कर दी थी, लेकिन अब तिलक की ये बैटिंग पॉजिशन भी कंफर्म नहीं है। गौरतलब है कि तिलक टी20 वर्ल्ड कप 2026 टूर्नामेंट में नंबर-3 पर बैटिंग करके कुछ कमाल नहीं कर पाए हैं ऐसे में टीम इंडिया के पिछले मुकाबले में तिलक को नंबर-6 पर बैटिंग करने भेजा गया। इस मुकाबले में उन्होंने महज़ 16 गेंदों पर नाबाद 44 रन ठोके दिए, यही वज़ह है फिलहाल उनकी नंबर-3 की पॉजिशन कंफर्म नहीं है।

भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का पूरा स्क्वाड: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए वेस्टइंडीज का पूरी स्क्वाड: शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), जॉनसन चॉर्ल्स (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, अकील हुसैन, रॉस्टन चेज़, गुडाकेश मोती, ब्रैंडन किंग, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, रोमारियो शेफर्ड, शेरफेन रदरफोर्ड, जायडेन सील्स, मैथ्यू फोर्ड, शमर जोसेफ, क्वेंटिन सैम्पसन।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार