11 अप्रैल, जयपुर (CRICKETNMORE)। जयपुर में खेले जा रहे आईपीएल 2018 के छठे मैच में रहाणे 45 रन बनाकर आउट हुए। अपनी 45 रन की पारी के दौरान रहाणे ने आईपीएल में एक खास रिकॉर्ड बना लिया। स्कोरकार्ड
Advertisement
रहाणे आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बाननें वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रहाणे ने इस मामसे में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
रहाणे ने 673 रन से ज्यादा दिल्ली डेयरडेविल्स टीम के खिलाफ आईपीएल में रन बनाए हैं। रोहित शर्मा के नाम आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ 670 रन बनाए हैं।
इसके अलावा विराट कोहली के नाम आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स टीम के खिलाफ कुल 661 रन दर्ज है।