सेंचुरियन में खेले जा रहे पहले टेस्ट पर भारतीय टीम की पकड़ काफी मज़बूत नजर आ रही है। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को मैच जीतने के लिए 305 रनों का मुश्किल लक्ष्य दिया है। भारत के लिए दूसरी पारी में कोई भी बल्लेबाज़ बड़ी पारी तो नहीं खेल पाया लेकिन छोटे-छोटे औऱ बहुमूल्य योगदान देखने को जरूर मिले।

Advertisement

इस दौरान जब टीम इंडिया की दूसरी पारी कछुए की चाल चल रही थी तभी अजिंक्य रहाणे ने ज़ंजीरों को तोड़ने का मन बनाया और तेज़ बैटिंग शुरू कर दी। अपनी छोटी सी पारी में रहाणे ने 3 चौके और एक छक्का भी लगाया। 23 गेंदों में 20 रन बनाकर रहाणे मार्को जानसेन का शिकार बने।

Advertisement

रहाणे चाहते तो अपने लिए खेल सकते थे क्योंकि पिछले कुछ मुकाबलों में उनकी प्लेइंग इलेवन में जगह को लेकर सवाल उठे थे लेकिन उन्होंने ऐसे मुश्किल वक्त में भी अपने बारे में ना सोचते हुए अपनी टीम को प्राथमिकता दी और तेज़ी से रन बनाकर एक मूमेंटम शिफ्ट करने का काम किया।

रहाणे और बाकी खिलाड़ियों के बहुमूल्य योगदान के चलते भारतीय टीम ने 305 रनों का लक्ष्य दिया है। ऐसे में अब सारा दारोमदार भारतीय गेंदबाज़ों पर आ चुका है और अगर सेंचुरियन में इतिहास रचना है तो गेंदबाज़ों के साथ-साथ इंद्र देवता को भी टीम इंडिया पर मेहरबान रहना होगा क्योंकि मौसम पूर्वानुमान की मानें तो पांचवें दिन बारिश का अनुमान है। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार