15 जुलाई, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। इस महीने के अंत में शुरु होने वाले श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ी अपने आपको नया लुक देने में लगे हुए हैं। आईपीएल 2017 के दौरान सोशल मीडिया पर BreakThebeard चैलेंज वायरल होने के बाद अब नए-नए हेयरस्टाइल के साथ नया ट्रेंड चालू करने में लगे हैं।
हाल ही में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज ने नया हेयरकट कराया और अब उनके साथ इस लिस्ट में अंजिक्या रहाणे भी शामिल हो गए हैं। रहाणे का ये नया हेयरस्टाइल काफी स्टाइलिश है।
इससे पहले ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने भी शिखर धवन के बेटे जोरावर की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कहा था कि वह उनकी तरह हेयरस्टाइल कराना चाहते हैं।
बता दें कि मौजूदा टीम इंडिया के खिलाड़ियों में कई चीजों को लेकर ट्रेंड चलता है। जैसे एक समय टीम के ज्यादातर खिलाड़ियों ने अपनी दाड़ी बढ़ाई थी। लेकिन आईपीएल के दौरान एक-एक कर सब ने दाड़ी कटवा ली, सिर्फ कप्तान कोहली को छोड़कर।
गौरतलब है कि भारत में क्रिकेटरों को सबसे ज्यादा फॉलो किया जाता है और यंगस्टर्स उनके स्टाइल औऱ ट्रेंड को फॉलो करते हैं। भारतीय कप्तान विराट कोहली को स्टाइल के मामले में सबसे ज्यादा फॉलो किया जाता है।
भारत अपने श्रीलंका दौरे में तीन टेस्ट, पांच वन डे और एक टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेगा। पहले टेस्ट मैच की शुरुआत 26 जुलाई से होगी।
AdvertisementA post shared by Ajinkya Rahane (@ajinkyarahane) on