टीम इंडिया ने अंजिक्य रहाणे की कप्तानी में बॉर्डर- गावस्कर सीरीज जीतकर इतिहास रचा है। अंजिक्य रहाणे ने अपनी कप्तानी और रवैयै दोनों से ही फैंस का दिल जीता है। अंजिक्य रहाणे के स्वागत के लिए उनके पड़ोसियों ने केक का आयोजन किया था लेकिन जब रहाणे केक काटने वाले थे तो उन्होंने कंगारू पर ध्यान दिया और केक काटने से इनकार कर दिया। 

Advertisement

रहाणे ने इस मुद्दे पर एक चैट शो के दौरान बातचीत की है। रहाणे ने कहा, 'कंगारू उनका राष्ट्रीय पशु है। मैं ऐसा नहीं करना चाहता था। आप अपने विपक्षी को सम्मान देते हैं, आप उनके साथ अच्छा व्यवहार करते हैं भले ही आप जीतते हों या इतिहास बनाते हों। आपको अपने प्रतिद्वंद्वी और अन्य देशों के लिए सम्मान करना होगा। इसीलिए मैंने कंगारू के साथ केक न काटने के बारे में फैसला लिया था।'

Advertisement

मालूम हो कि अंजिक्य रहाणे को उस वक्त टीम इंडिया की कप्तानी दी गई थी जब एडिलेड टेस्ट मैच में टीम इंडिया 36 पर ऑलआउट हो गई थी। एक तरफ ए़डिलेड में मिली शर्मनाक हार और दूसरी तरफ विराट कोहली पितृत्व अवकाश के लिए भारत वापस लौट गए थे। अंजिक्य रहाणे को उस टीम की कमान दी गई थी जिसका हारना लगभग तय था लेकिन रहाणे ने इतिहास रचने में कामयाबी पाई थी।

बता दें कि भारत को 5 फरवरी से इंग्लैंड के खिलाफ 4 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। इस टेस्ट सीरीज में विराट कोहली ही कप्तानी करते हुए नजर आएंगे वहीं रहाणे उपकप्तान की भूमिका में दिखेंगे। टीम इंडिया के लिए यह सीरीज काफी महत्वपूर्ण रहने वाली है क्योंकि वह अपने घर पर इंग्लैंड का सामना करेगी।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार