आईपीएल के 13वें सीजन में मुंबई इंडियंस ने खिताब पर कब्जा किया। इस सीजन में ना सिर्फ मुंबई इंडियंस बल्कि और कई टीमों से कई युवा खिलाड़ियों ने अपनी गेंदबाजी तथा बल्लेबाजी के दम पर दिग्गज क्रिकेटरों को अपना दीवाना बनाया।

Advertisement

एक तरफ जहां रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेलते हुए देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी की तो वहीं मुंबई के लिए युवा विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन ने भी तबाड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए खूब वाहवाही बटोरी।

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स के लिए राहुल तेवतिया भी एक अच्छी खोज साबित हुए तो वहीं टी नटराजन भी सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से एक उभरते हुए सितारे के रूप में सबके सामने आए।

इसी बीच स्टार स्पोर्ट्स के एक क्रिकेट शो में भारत के पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर ने एक ऐसे गेंदबाज का नाम लिया है जो उनके अनुसार आने वाले कुछ सालों में भारत के लिए खेलता हुआ दिखाई दे सकता है। यह गेंदबाज कोई और नहीं बल्कि राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलने वाले 20 वर्षीय युवा तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी है।

इस टूर्नामेंट में त्यागी को राजस्थान रॉयल्स की तरफ से 10 मैचों में प्लेइंग इलेवन में शामिल होने का मौका मिला जिसमें उन्होंने 9 विकेट चटकाए। लेकिन सबसे बड़ी बात यह रही कि इस गेंदबाज ने अपनी जबरदस्त बाउंसर और सटीक लाइन लेंथ से सभी को प्रभावित किया। इनके पास आखिरी के ओवरों में लगातार यॉर्कर मारने की कला भी है।

Advertisement

इस शो के दौरान अगरकर से यह पूछा गया कि वो आईपीएल 2020 में खेलने वाले एक ऐसे खिलाड़ी का नाम बताए जो कि बहुत जल्द भारत के लिए खेलता हुआ दिखाई दे सकता है? तब अगरकर ने बिना वक्त गंवाए त्यागी का नाम लिया।

अगरकर ने त्यागी की तारीफ करते हुए कहा, "मुझे लगता है कि इस आईपीएल में मुझे जिस खिलाड़ी को देखकर सबसे ज्यादा खुशी मिली वह राजस्थान रॉयल्स के कार्तिक त्यागी है। मुझे लगता है इनके अंदर कुछ बात है जो कहीं ना कहीं इनकी उम्र से बहुत बड़ी है।"

अगरकर ने आगे बात करते हुए कहा कि कार्तिक त्यागी का गेंदबाजी करने का तरीका बहुत ही शानदार है। और यह किसी भी युवा खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होता कि वह आईपीएल में आकर इस तरह का प्रदर्शन करें। उन्हें इस आईपीएल में बहुत कुछ सीखने को मिला होगा।

Advertisement

पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा कि त्यागी जैसे-जैसे और मैच खेलेंगे उन्हें और भी बहुत कुछ सीखने को मिलेगा और वक़्त के साथ उनके अंदर अनुभव आएगा।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार