चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले में मुंबई इंडियंस की करारी हार के बीच एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने सबका ध्यान खींच लिया। टीम के मालिक आकाश अंबानी मैच खत्म होने से पहले ही स्टेडियम छोड़ते नजर आए। इतना ही नहीं, उन्होंने फैंस को भी बाहर जाने का इशारा किया।

Advertisement

आईपीएल 2026 के इस सीजन में मुंबई इंडियंस की हालत कुछ खास नहीं दिख रही है और गुरुवार (23 अप्रैल) को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मिली बड़ी हार ने टीम की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। इसी मुकाबले के दौरान एक चौंकाने वाला नजारा देखने को मिला, जब MI के मालिक आकाश अंबानी मैच खत्म होने से पहले ही वानखेड़े स्टेडियम से बाहर जाते नजर आए।

दरअसल, इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 207 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। संजू सैमसन ने इस मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 54 गेंदों में नाबाद 101 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही। सूर्यकुमार यादव (36) और तिलक वर्मा (37) को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर टिक नहीं पाया। नतीजन पूरी टीम 104 रन पर सिमट गई और CSK ने 103 रन से बड़ी जीत दर्ज की। टीम ने अब तक 7 मैचों में सिर्फ 2 जीत हासिल की है और अंकतालिका में 8वें स्थान पर है।

हालांकि, मैच से ज्याद अब चर्चा आकाश अंबानी के इस रिएक्शन की हो रही है। आमतौर पर टीम के मालिक मैच खत्म होने तक स्टेडियम में मौजूद रहते हैं, लेकिन इस मुकाबले में वह निराश होकर बीच में ही निकल गए और जाते समय उन्होंने फैंस को भी बाहर जाने का इशारा किया। 

VIDEO:

Also Read: LIVE Cricket Score

अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस भी इस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार