Akash Deep Record: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज़ आकाश दीप (Akash Deep) ने बीते रविवार, 6 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम, बर्मिंघम में खेले गए दूसरे टेस्ट मुकाबले (ENG vs IND 2nd Test) के दौरान मेजबान टीम की दूसरी इनिंग में अपनी गेंदबाज़ी से धमाल मचाकर इतिहास रच दिया। गौरतलब है कि उन्होंने पैट कमिंस (Pat Cummins) का एक महारिकॉर्ड तोड़ा है और एजबेस्टन के मैदान पर एक गज़ब कारनामा करने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी भी बन गए हैं।

Advertisement

सबसे पहले ये जान लीजिए कि बर्मिंघम के मैदान पर आकाश दीप ने टीम इंडिया के लिए पूरे 10 विकेट चटकाए। उन्होंने इंग्लैंड की पहली इनिंग में 20 ओवर गेंदबाज़ी की और 88 रन देकर 4 विकेट झटके और फिर दूसरी इनिंग में 21.1 ओवर में 99 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए।

Advertisement

इंग्लैंड की दूसरी पारी में अपनी शानदार गेंदबाज़ी के बाद अब आकाश दीप एजबेस्टन में खेले गए टेस्ट मैचों में चौथी इनिंग के दौरान बॉलिंग करते हुए बतौर विदेशी खिलाड़ी पांच विकेट हॉल हासिल करने वाले पहले बॉलर बन गए हैं। उन्होंने 99 रन देकर 6 विकेट चटकाते हुए ये कारनामा किया।

इतना ही नहीं, इसी के साथ आकाश दीप ने बर्मिंघम टेस्ट में चौथी इनिंग के दौरान बतौर विदेशी खिलाड़ी सबसे अच्छी बॉलिंग फीगर का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। इस खास रिकॉर्ड लिस्ट में उन्होंने पैट कमिंस को पछाड़ा, जिन्होंने साल 2019 में बर्मिघम टेस्ट में गेंदबाज़ी करते हुए इंग्लैंड के खिलाफ चौथी इनिंग में 32 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

बात करें अगर एजबेस्टन टेस्ट की तो यहां टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 608 रनों का लक्ष्य दिया था जिसके जवाब में इंग्लिश टीम अपनी दूसरी इनिंग में सिर्फ 271 रन ही बना पाई और ऐसे टीम इंडिया ने ये मैच 336 रनों से जीता। अब ये पांच मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर आकर खड़ी हो गई है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार