India vs England 2nd Test: भारत के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकाश दीप (Akash Deep) ने इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शानदार पारी से इतिहास रच दिया। आकाश ने इस मैच की पहली पारी में 88 रन देकर 4 विकेट लिए थे। वहीं दूसरी पारी में वह अभी तक 4 विकेट हासिल कर चुके हैं। 

Advertisement

आकाश भारत के पाचवें गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने इंग्लैंड में एक टेस्ट मैच की दोनों पारियों में 4 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। इससे पहले चेतन शर्मा, जहीर खान, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ही यह कारनामा किया है।

Advertisement

उन्होंने दूसरी पारी में बेन डकेट, ओली पोप और जो रूट को अपना शिकार बनाया। पहली बार किसी भारतीय तेज गेंदबाज ने एक टेस्ट की पारी में विरोधी टीम के चार टॉप बल्लेबाजों में से तीन को आउट किया है। 

बता दें कि आकाश लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम का हिस्सा नहीं थे। उन्हें इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह की जगह मौका मिला। 

Also Read: LIVE Cricket Score

इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी का न्य़ौता मिलने के बाद भारतीय टीम ने 587 रन बनाए थे। जिसके जवाब में इंग्लैंड 407 रन ही बना सकी और भारत को 180 रन की विशाल बढ़त मिली। भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 6 विकेट गवाकर 427 रन बनाए और पारी घोषित की और मेजबान इंग्लैंड के सामने 608 रनों का विशाल लक्ष्य रखा।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार