इंग्लैंड के खिलाफ बाकी बचे तीन टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। एकतरफ विराट कोहली ने बाकी बचे मैचों से भी अपना नाम वापस ले लिया है तो वहीं, दूसरी ओर बिहार के तेज़ गेंदबाज़ आकाश दीप को टेस्ट टीम में पहली बार शामिल किया गया है। आकाश ने इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में अच्छा प्रदर्शन किया था जिसके चलते उन्हें टीम में मौका दिया गया है।

Advertisement

आकाश को आवेश खान की जगह टीम  में मौका दिया गया है। आकाश के सेलेक्शन से उनके गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है और उनके चाहने वाले राजकोट टेस्ट में होने वाले तीसरे टेस्ट में उन्हें डेब्यू करते हुए देखना चाहते हैं लेकिन ये देखना दिलचस्प होगा कि कप्तान रोहित शर्मा और टीम मैनेजमेंट उनके बारे में क्या सोच रहे हैं।

Advertisement

अगर आकाश दीप की कहानी के बारे में बात करें तो उन्होंने यहां तक पहुंचने के लिए काफी संघर्ष किया। आकाश का जन्म साल 1996 में बिहार के रोहतास में हुआ था। मज़ेदार बात ये रही कि आकाश के पिता नहीं चाहते थे कि वो क्रिकेटर बनें लेकिन आकाश की मेहनत और संघर्ष के आगे पिता की जिद्द हार गई। आकाश ने महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली टीम इंडिया के 2007 टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद ही मन बना लिया था कि उन्हें भी भारत के लिए क्रिकेट खेलना है।

Also Read: Live Score

अपने करियर की शुरुआत में आकाश ने बंगाल में टेनिस बॉल क्रिकेट खेला और अपनी एक अलग पहचान बना ली। वो टेनिस बॉल से काफी तेज़ गेंदबाजी करते थे और उनकी इनस्विंग ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। आकाश के कभी हार ना मानने के ज़ज्बे ने उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) तक भी पहुंचा दिया। आकाश ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के लिए आईपीएल में 7 मैच खेले जिसमें उनके नाम 6 विकेट हैं। आईपीएल के बाद अब आकाश भारतीय टीम में भी शामिल हो गए हैं और हो सकता है वो इस सीरीज में डेब्यू भी कर लें और अगर ऐसा होता है तो ये आकाश के करियर का टर्निंग पॉइंट भी साबित हो सकता है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार