आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 33वें मैच में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने पंजाब किंग्स को 9 रन से हरा दिया। ये मैच काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा लेकिन आखिरी ओवर में मुंबई इंडियंस ने बाज़ी मार ली। हालांकि, आकाश मधवाल द्वारा डाले गए आखिरी ओवर से पहले बहुत कुछ देखने को मिला और इस ओवर से पहले कप्तान की भूमिका में हार्दिक पांड्या नहीं बल्कि रोहित शर्मा नजर आए।

Advertisement

इस ओवर से पहले हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह के बीच मिनी-कॉन्फ्रेंस हुई, जिसमें मधवाल से बात की गई और योजनाएं बनाई गईं। इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें आकाश मधवाल रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या दोनों से सलाह लेते नजर आ रहे हैं।हालांकि, मधवाल केवल रोहित की बात सुन रहे हैं जबकि वो पांड्या को पूरी तरह से इग्नोर करते दिख रहे हैं।

Advertisement

इस वीडियो को देखने के बाद फैंस हार्दिक पांड्या को और भी ट्रोल कर रहे हैं। कुछ फैंस कह रहे हैं कि मधवाल ने भी पांड्या की इज्जत नहीं की जबकि कुछ फैंस रोहित को सपोर्ट कर रहे हैं कि असली कैप्टन वही हैं और ये वीडियो में भी दिख रहा है।

वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ गुरुवार (18 अप्रैल) को मुल्लांपुर में खेले गए आईपीएल 2024 के 33वें मुकाबले में भले ही पंजाब किंग्स (Punjab Kings) को 9 रन से हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन युवा बल्लेबाज़ आशुतोष शर्मा (Ashutosh Sharma) ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

Also Read: Live Score

आशुतोष शर्मा मुंबई इंडियंस के खिलाफ आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे और 217.86 की स्ट्राइक रेट से 28 गेंदों में 2 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 61 रनों की तूफानी पारी खेली। अपनी इस पारी से वो पंजाब को जीत तो नहीं दिला पाए लेकिन जिस तरह से उन्होंने मुंबई के गेंदबाजों को धोया उसने फैंस को उनका मुरीद बना दिया। अपनी पारी में लगाए गए 7 छक्कों में से एक छक्का तो उन्होंने जसप्रीत बुमराह के खिलाफ लगाया। इस हार के बाद अब पंजाब की टीम को अगले मुकाबले में गुजरात टाइटंस से भिड़ना है और वो चाहेंगे कि उस मैच को जीतकर प्लेऑफ की रेस में वापसी करें।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार