Chennai Super Kings Probable Playing XI Vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का 48वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स (DC vs CSK) के बीच मंगलवार, 05 मई को अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेला जाएगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं कि इस मुकाबले के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।
रामकृष्ण घोष हुए टूर्नामेंट से बाहर: चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने पिछले मुकाबले में महाराष्ट्र के 28 साल के तेज गेंदबाज़ रामकृष्ण घोष को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया था जो कि अपने डेब्यू मुकाबले में बुरी तरह चोटिल हो गए और अब इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उन्हें MI के खिलाफ फील्डिंग करते हुए दाहिने पैर में फ्रैक्चर हो गया था। इस मुकाबले में उन्होंने 3 ओवर गेंदबाज़ी की और 24 रन देकर 1 विकेट झटका।
आकाश मधवाल को मिल सकता है मौका: चेन्नई की टीम रामकृष्ण घोष की जगह अपने प्लेइंग कॉम्बिनेशन में अब उत्तराखंड के तेज गेंदबाज़ आकाश मधवाल को शामिल कर सकती है। 32 साल के आकाश एक दाएं हाथ के तेज गेंदबाज़ हैं जो कि डेथ ओवर्स में डैडली यॉर्कर डालने की काबिलियत रखते हैं। उनके नाम 56 टी20 मैचों में 61 विकेट दर्ज हैं।
इम्पैक्ट प्लेयर के लिए ये दो ऑप्शन: CSK अपने कॉम्बिनेशन को और भी मजबूत करने के लिए जरूरत के अनुसार इम्पैक्ट प्लेयर चुन सकती है। इसके लिए उनके पास दो बेहतरीन विकल्प हैं। पहले कार्तिक शर्मा, जिन्हें मिनी ऑक्शन में 14 करोड़ 20 लाख में खरीदा गया है। उन्होंने टीम के पिछले मुकाबले में अर्धशतक भी ठोका था। दूसरे अकील हुसैन, जो कि एक स्पिन गेंदबाज़ हैं और नई गेंद से विपक्षी टीम के बल्लेबाज़ों को चमका देकर आउट कर सकते हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, आकाश मधवाल, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी। इम्पैक्ट प्लेयर- कार्तिक शर्मा/अकील हुसैन।
Also Read: LIVE Cricket Score
चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी स्क्वाड: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, प्रशांत वीर, श्रेयस गोपाल, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, कार्तिक शर्मा, एमएस धोनी, अकील हुसैन, मैट हेनरी, सरफराज खान, मैथ्यू शॉर्ट, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन, आकाश मधवाल, अमन खान, गुरजपनीत सिंह, ज़कारी फॉल्क्स।