श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच एंटीगा में खेले जा रहे पहले टी20 मैच में विंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड ने एक ओवर में 6 छक्के लगाकर अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करवा दिया। एक टी-20 मैच में 6 छक्के लगाने वाले वो पहले कैरिबियाई खिलाड़ी भी बन गए हैं। 

Advertisement

पोलार्ड ने श्रीलंका के स्पिन गेंदबाज अकीला धनंजया की बखियां उधेड़ते हुए एक ही ओवर में लगातार एक के बाद एक 6 गगनचुंबी छक्के लगाए। हालांकि, धनंजया ने जिस ओवर में 6 छक्के खाए वो उनके स्पैल का तीसरा ओवर था लेकिन इस ओवर से पहले उन्होंने अपने दूसरे ओवर में हैट्रिक लेकर वेस्टइंडीज को बैकफुट पर धकेल दिया था।

Advertisement

अपने स्पैल के दूसरे ओवर में हैट्रिक लेने के बाद धनंजया ने शायद ही सोचा था कि उनका अगला ओवर उनके अंतर्राष्ट्रीय करियर का सबसे बुरा ओवर बन ।जाएगा। पोलार्ड के हर छक्के के साथ धनंजया की निराशा बढ़ती रही और ये निराशा एक शर्मनाक रिकॉर्ड ने और बढ़ा दी।

धनंजया अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास के पहले ऐसे गेंदबाज़ हैं जिन्होंने एक ही मैच में हैट्रिक और एक ओवर में 6 छक्के खाने का शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया। जैसे ही पोलार्ड ने एक ओवर में 6 छक्के लगाए सोशल मीडिया पर अचानक से धनंजया और पोलार्ड ट्रेंड करने लगे।

यहां देखिए हैट्रिक और 6 छक्के एक ही वीडियो में

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार