पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज और लिमिटेड ओवर क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम हमेशा सुर्खियों में रहते है। लेकिन इस बार आजम एक विवाद में फंस गए जिसके बाद उन्हें अपने ही देश के क्रिकेट फैंस से आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement

दरअसल इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज के बाद बाबर आजम इंग्लैंड में ही चल रहे टी-20 ब्लास्ट टूर्नामेंट में समरसेट टीम के साथ जुड़े। समरसेट की तरफ से खेल रहे बाबर आजम की जर्सी पर शराब की कंपनी का LOGO है। इस्लाम में शराब को बुरी चीज मानी जाती है इसलिए अब आजम को अपने ही फैंस से नाराजगी झेलनी पड़ रही है।

Advertisement

अपने चहेते खिलाड़ी की जर्सी पर शराब की कंपनी का नाम देखकर पाकिस्तान के फैंस आग बबूला हो गए और ट्विटर पर उन्होंने बाबर आजम को भला बुरा कहा। 

एक फैन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, "मुस्लिम होने के नाते आप कैसे किसी शराब का प्रचार कर सकते हो? बहुत सारे पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने सीपीएल में अपनी जर्सी पर शराब की कंपनियों का नाम छुपाया है और मुझे नहीं लगता आपको ऐसा करने में कोई परेशानी होगी।"

बाद में यह सुनिश्चित किया गया कि यह एक गलती है और इसे आने वाले मैचों में दूर कर दिया जाएगा। समरसेट की मैनेजमेंट बाबर आजम की जर्सी से शराब की कंपनी का नाम हटा देगी।

पाकिस्तान के एक पत्रकार साज सादिक़ ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, "बाबर आजम की जर्सी पर शराब की कंपनी का नाम गलती से रह गया। समरसेट अपने अगले मैच से पहले उनकी जर्सी से वो हटा देगी।"

Advertisement

बाबर आजम ने समरसेट की टीम के लिए भी अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखा। उन्होंने वर्सेस्टरशायर के खिलाफ हुए मैच में ओपनिंग करते हुए 35 गेंदों में 42 रनों की पारी खेली।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार