भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रहे सचिन तेंदुलकर, हाल ही में भारत को अपनी कप्तानी में टी20 विश्व कप जिताने वाले सूर्यकुमार यादव, पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह, बीसीसीआई के क्रिकेट ऑफ एक्सिलेंस के प्रमुख और पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण, पूर्व स्पिनर अनिल कुंबले और अजिंक्य रहाणे ने सोशल मीडिया के माध्यम से देशवासियों को 'गुड़ी पड़वा' और 'उगादी' की बधाई दी है।

Advertisement

सचिन तेंदुलकर ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, "आपको और आपके परिवार को गुड़ी पड़वा और मराठी नए साल की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। यह नया साल खुशी, आनंद और समृद्धि लाए — यही मेरी दिल से प्रार्थना है।"

Advertisement

सूर्यकुमार यादव ने लिखा, "नए सपनों के साथ नई शुरुआत का स्वागत करें। सभी को गुड़ी पड़वा की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।"

हरभजन सिंह ने एक्स पर लिखा, "नया साल, नई ऊर्जा, एक कनेक्शन। हम जुड़े हुए हैं — स्वास्थ्य से, परंपरा से, आपसे। हैप्पी उगादी और गुड़ी पड़वा।"

वीवीएस लक्ष्मण ने लिखा, "एक नया साल। कई परंपराएं। हैप्पी उगादी, गुड़ी पड़वा, चेटी चंद, नवरेह, साजिबू नोंग्मा पनबा। विविधता में एकता का जश्न। सभी को नई शुरुआत और असिमित संभावनाओं के लिए शुभकामनाएं।"

अजिंक्य रहाणे ने अपनी पोस्ट में लिखा, "गुड़ी पड़वा पर दिल से शुभकामनाएं। नया साल आपकी जिंदगी में खुशियां, सफलता लाए।"

Advertisement

अनिल कुंबले ने लिखा, "उगादी के इस पावन मौके पर, आपको और आपके परिवार को नए साल की हार्दिक शुभकामनएं।"

अजिंक्य रहाणे ने अपनी पोस्ट में लिखा, "गुड़ी पड़वा पर दिल से शुभकामनाएं। नया साल आपकी जिंदगी में खुशियां, सफलता लाए।"

Also Read: LIVE Cricket Score

उगादी, गुड़ी पड़वा, चेटी चंद, नवरेह और साजिबू नोंग्मा पनबा हिंदू नए साल के अलग-अलग, क्षेत्रीय त्योहार हैं जो एक ही दिन (चैत्र शुक्ल प्रतिपदा) को पड़ते हैं। ये त्योहार आमतौर पर मार्च-अप्रैल में मनाए जाते हैं।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार