ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज वैसे तो लाइमलाइट से दूर ही रहते हैं लेकिन इस बार उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया है कि सुर्खियां खुद ही उन तक पहुंच गई हैं। एलेक्स कैरी ने घरेलू वनडे क्रिकेट मैच में बुधवार को आठ कैच लेकर वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। इन 8 में से 5 कैच तो कैरी ने एक ही गेंदबाज़ की गेंद पर पकड़े।

Advertisement

पिछले साल भारत में हुए वनडे वर्ल्ड कप में कैरी विकेटकीपर के रूप में ऑस्ट्रेलिया की पहली पसंद थे और वर्ल्ड कप के बाद कैरी ने अपने पहले 50 ओवर के मैच में क्वींसलैंड पर जीत में दक्षिण ऑस्ट्रेलिया राज्य के लिए आठ कैच पकड़ने का कारनामा कर दिखाया। उन्होंने जॉर्डन बकिंघम की गेंद पर पांच कैच लपके और मैट कुह्नमैन को आउट करके अपने आठवें कैच के साथ लिस्ट ए वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की।

Advertisement

कैरी से पहले दो अन्य विकेटकीपरों ने लिस्ट ए पारी में आठ कैच लिए हैं और मज़े की बात ये है कि ये दोनों ही विकेटकीपर इंग्लैंड से आते हैं। इंग्लैंड के विकेटकीपर डेरेक टेलर ने 1982 में समरसेट के लिए खेलते हुए ये रिकॉर्ड बनाया था और वॉर्सेस्टरशायर के विकेटकीपर जेम्स पाइप ने 2021 में इस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली थी। 

Also Read: Live Score

मगर अब कैरी ने 8 कैच पकड़कर एक बार फिर से वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। फिलहाल ऑस्ट्रेलियाई टीम टी-20 क्रिकेट खेल रही है और यही कारण है कि कैरी टीम से अलग घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं। टी-20 क्रिकेट में कैरी से पहले मैथ्यू वेड को प्राथमिकता दी जा रही है। जबकि वनडे और टेस्ट क्रिकेट में कैरी ही ऑस्ट्रेलियाई टीम के प्राथमिक विकेटकीपर हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार