ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने रविवार को कहा कि वह गाबा में पहले एशेज टेस्ट में एक यादगार डेब्यू के बाद आगे भी अच्छा प्रदर्शन करने पर ध्यान देंगे। अगर वो ऐसा करने में सफल रहते हैं तो टिम पेन की राह मुश्किल हो सकती है।
पहले दो टेस्ट मैचों के लिए टिम पेन की जगह लेने वाले कैरी ने इंग्लैंड पर अपनी टीम की नौ विकेट की जीत में आठ कैच पकड़े, टेस्ट डेब्यू पर एक विकेटकीपर के लिए सबसे अधिक कैच लेने का रिकॉर्ड भी बना दिया।
उन्होंने कहा, "एक विकेटकीपर के रूप में टीम के लिए अच्छा करता रहूंगा, मैं बल्लेबाजी में भी तेज गेंदबाजों के खिलाफ बेहतर खेलने की कोशिश करता रहूंगा। अगला टेस्ट मैच एडिलेड में खेला जाएगा, जहां गुलाबी गेंद काफी घुमेगी। वहां गाबा जैसा उछाल नहीं मिलेगा।"
कैरी ने एक ऑस्ट्रेलिया वेबसाइट (क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू) से कहा, इंग्लैंड के गेंदबाज अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं और मैं उन खिलाड़ियों को ध्यान में रखते हुए कड़ी मेहनत करने की कोशिश करता रहूंगा।"