लंदन/नई दिल्ली, 19 अगस्त (हि.स.) । इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला के लिये एकदिवसीय और टी-20 विशेषज्ञ एलेक्स हेल्स को अपनी 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया है। हेल्स ने अब तक इंग्लैंड की तरफ से 32 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं लेकिन उन्हें एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में अभी पदार्पण करना है।

Advertisement

तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड घुटने की चोट की विशेषज्ञ चिकित्सकों से जांच कराएंगे और इसलिए उन्हें टीम में नहीं रखा गया है। टेस्ट श्रृंखला में मैन ऑफ द सीरीज रहे जेम्स एंडरसन को हालांकि टीम में रखा गया है जबकि पहले कहा जा रहा था कि उन्हें विश्राम दिया जा सकता है। इनके अलावा तेज गेंदबाज स्टीवन फिन भी टीम में शामिल हैं।

Advertisement

भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से बाहर किये गये ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को भी टीम में जगह मिली है। ऑलराउंडर और सीमित ओवरों में नियमित तौर पर खेलने वाले रवि बोपारा को टीम में जगह नहीं मिली है। पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला 25 अगस्त से ब्रिस्टल में शुरू होगी। इसके बाद सात सितंबर को एजबेस्टन में टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला जाएगा। इंग्लैंड ने पांच मैचों टेस्ट श्रृंखला में 3-1 से जीत दर्ज की थी।

इंग्लैंड की एकदिवसीय टीम इस प्रकार है- एलिस्टेयर कुक (कप्तान), मोइन अली, जेम्स एंडरसन, गैरी बैलेन्स, इयान बेल, जोस बटलर (विकेटकीपर), स्टीवन फिन, हैरी ग्रूने, एलेक्स हेल्स, क्रिस जोर्डन, इयोन मोर्गन, जो रूट, बेन स्टोक्स, जेम्स ट्रेडवेल और क्रिस वोक्स।

हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/अनूप

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार