T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में 4 मार्च को साउथ अफ्रीका की भिड़ंत न्यूजीलैंड से होगी। साउथ अफ्रीका ने टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए अंतिम चार में अपनी जगह बनाई है। प्रोटियाज टीम के कप्तान एडेन मार्करम का कहना है कि टीम सेमीफाइनल में भी मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की एक बार फिर कोशिश करेगी।
14 फरवरी को ग्रुप स्टेज के मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया था। हालांकि, मार्करम ने कहा कि उस मुकाबले के बाद से दोनों टीमों ने काफी मैच खेल लिए हैं। उन्होंने कहा, "ग्रुप स्टेज में हमने न्यूजीलैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन उस मैच के बाद दोनों टीमों ने बहुत क्रिकेट खेला है।"
मार्करम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए कहा, "बुधवार को पूरी तरह से एक नई शुरुआत होगी और यह सेमीफाइनल मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है। मुझे नहीं लगता कि न्यूजीलैंड को हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचना इतना आसान होगा। हम फिर से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे।"
उल्लेखनीय है कि साल टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को टीम इंडिया के हाथों हार झेलनी पड़ी थी और टीम का खिताब जीतने का सपना अधूरा रह गया था। फाइनल में साउथ अफ्रीका को आखिरी 30 गेंदों में सिर्फ 30 रन बनाने थे, लेकिन टीम 7 रन से हार गई थी।
फाइनल में मिली उस हार के बाद से साउथ अफ्रीका ने लगातार अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया है। सुपर-8 राउंड में साउथ अफ्रीका ने भारत, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे को हराया था। यही वजह है कि प्रोटियाज टीम को इस बार खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। हालांकि, मार्करम ने इस बात को पूरी तरह से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि जहां तक फेवरेट होने या ना होने की बात है, तो हर किसी की राय अलग होती है।
उल्लेखनीय है कि साल टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को टीम इंडिया के हाथों हार झेलनी पड़ी थी और टीम का खिताब जीतने का सपना अधूरा रह गया था। फाइनल में साउथ अफ्रीका को आखिरी 30 गेंदों में सिर्फ 30 रन बनाने थे, लेकिन टीम 7 रन से हार गई थी।
Also Read: LIVE Cricket Score
मार्करम का टी20 विश्व कप में कप्तानी का रिकॉर्ड भी लाजवाब रहा है। उन्होंने 16 में से 15 मुकाबलों में टीम को जीत दिलाई है। मार्करम की अगुवाई में साउथ अफ्रीका को एकमात्र हार टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में मिली थी। हालांकि, इसके बावजूद मार्करम ने व्यक्तिगत तारीफ को टालते हुए टीम के प्रदर्शन की तारीफ की। मार्करम ने कहा, "टीम में जो सीनियर खिलाड़ी हैं, हम उन पर बहुत ज़्यादा निर्भर रहते हैं। जब आपको कुछ डाउट होते हैं तो वह गाइड करने और लीड करने में मदद करते हैं।"